Thursday, March 30, 2023

रामनवमी पर सिवाना मे निकला भव्य जुलूस, जय श्री राम के नारों से गुंजा शहरभगवान राम का जन्मोत्सव

सिवाना::: भगवान राम का जन्मोत्सव रामनवमी  गुरुवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आकर्षक झांकी के साथ शोभायात्रा और विशाल वाहन रैली भी निकाली गई.
                  जिससे पूरा शहर राममय हो गया. रामभक्तों द्वारा पूरा शहर केशरियां झंडे-झंडियों से सजाया गया था, वहीं परंपरागत रूप से सदर बाजार से बस स्टेशन  गांधी चौक होते हुए  विशाल शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा को देखने मार्ग में हजरों की भीड़ मौजूद रही. परंपरागत परिधान में सैकड़ों लोगों के द्वारा  शोभायात्रा  का जगह-जगह स्वागत किया गया. इस बार भी लोगों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया. इस विशाल शोभायात्रा में शहर के कई गणमान्य, युवा, महिला, पुरूष भी इसमें शामिल हुए. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओ के लिए लोगों ने अपने स्तर से कहीं शरबत तो कहीं  फूलों से किया गया स्वागत . शोभायात्रा में शामिल लोगों ने लगातार जय श्रीराम के नारे लगाते रहे

अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ द्वारा जिला बालोतरा के पदाधिकारियों की नियुक्ति

सिवाना/बालोतरा(सूरेश कुमार)
डॉ उदित राज नेशनल चेयरमैन न्यू दिल्ली व महेंद्र नागोरी प्रदेश संयोजक नागोरी गेट जोधपुर के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ राजस्थान के विधान में प्रदत्त शक्तियों एवं अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला बालोतरा के जिला संरक्षक-राजूराम पंवार,जिला संयोजक-बोणा राम भील,जिलाध्यक्ष-दुदाराम बारूपाल, जिला महासचिव-डॉक्टर भेरूलाल चौहान,जिला उपाध्यक्ष-सुरेश सोनगरा व माधु लाल भील,जिला संयुक्त सचिव-लिखमाराम मेघवाल और कोषाध्यक्ष पद हेतु केवल राम को मनोनयन के साथ नियुक्ति दी गई है!उन्होंने बताया कि आपकी संगठन के प्रति निष्ठा,समर्पण एवं सक्रियता को मद्देनजर रखते हुए आपके कुशल एवं सक्षम नेतृत्व में यह कारवां अखिल भारतीय परिसंघ को मजबूती प्रदान करेगा एवं नए आयाम तक पहुंचने में कारगर साबित होगा,हम ऐसी आशा करते हैं।अपने जिले बालोतरा इसके प्रत्येक ब्लॉक में सर्वसम्मति से ब्लॉक संरक्षक,ब्लॉक संयोजक,ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक महासचिव का मनोनयन कर नियुक्ति प्रदान करें।कमेटी विस्तार के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने

नो बैग डे की प्रभावी मॉनिटरिंग से ब्लॉक रहा अव्वल

सिवाना-29मार्च2023,कलेक्टर सभागार में विभिन्न ब्लॉकों से शिरकत करने वाले अधिकारीगणों को जिलाधीश महोदय बाड़मेर,संयुक्त निदेशक जोधपुर व सीडीईओ-बाड़मेर के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। "नो-बैग-डे" पर सिवाना ब्लॉक ने संपूर्ण जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए एक शानदार तोहफा अपने खाते में दर्ज कराया।श्री हनुमान राम चौधरी ने यह पुरस्कार प्राप्त कर सिवाना ब्लॉक के सभी विद्यालयों के कर्मचारी 
गण व अधिकारीगणों को गौरवान्वित किया।इसके लिए हम सभी इसे गर्व का विषय समझ कर प्रसन्नता जाहिर करते हैं तथा प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमान  राम चौधरी  को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं करते हैं।कहा भी गया है-"कर्म करो तो फल मिलता है, आज नहीं तो कल मिलता है!"श्री चौधरी ने बताया कि-यह संपूर्ण ब्लॉक सिवाना के समस्त विद्यालयों के स्टाफ की लगन,मेहनत और निष्ठा का परिणाम है,जिससे सिवाना ब्लॉक को जिला कलेक्टर महोदय द्वारा सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक पुरस्कार प्रदान हुआ है।

राजस्थान दिवस पर लाभार्थी उत्सव मनाया।

सिवाना : सिवाना उपखण्ड पर स्थित लक्ष्मीमल सिंघवी ऑडिटरियम मे उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ,जिसमे राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थिओ के उपलक्ष मे लाभार्थी उत्सव मनाया गया और योजनाओं की जानकारी दी गई,जिसमे बालिका शिक्षा,कृषि,पेंशन,सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं की जानकारी विकास अधिकारी हनुमान राम ने आमजन को दी,क्षेत्र जे सभी विभागों के कार्मिको और नागरिकों ने इस उत्सव मे जोश के साथ भाग लिया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वीडिओ कांफ्रेस मे भाग लिया ।चिरंजीवी योजनाओं मे ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करवाने की अपील की,मुख्यमंत्री उड़ान योजना,निशुल्क यूनिफार्म,फ्री बिजली योजना,मातृत्व पोषण योजना,इंद्रा रसोई,बाल गोपाल योजनाओं के बारे मे जानकारी दी,   इस अवसर पर प्रधान मुकन सिह, चैयरमेन रामनिवास आचार्य,शंकर लाल गर्ग सहित कार्मिक मौजूद रहे।

Saturday, March 25, 2023

राष्ट्र हित के लिए स्वयंसेवक सदैव तैयार रहे- निम्बाराम


सधे हुए कदमो से किया पथ संचलन

 सड़कों के दोनो तरफ व चौराहा पर किया लोगो ने की पुष्प वर्षा

जय श्री राम व वन्देमातरम के लगे नारे

सिवाना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड सिवाना की ओर से हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष में सिवाना खण्ड के स्वयंसेवकों का पथ संचलन पूर्ण  अनुशासित रूप में निकाला गया । नगर के सदर बाजार स्थित तिरुपति गार्डन से पथ संचलन प्रारंभ होकर पादरू रोड , चौधरियो का वास , सदर बाजार , बस स्टेण्ड ,गांधी चौक ,पादरू का वास , अरट  का जाव , सोलंकियों की वास होता हुआ बालोतरा रोड पर लक्ष्मी वाटिका  पहुचा । पथ संचलन में 3-3 की पंक्तियों में पूर्ण गणवेश में हाथ में दंड लिए स्वयंसेवक चल रहे थे इस दौरान जहां से भी पथ संचलन निकला मार्ग के दोनों तरफ लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया ।कई स्थानों पर उपस्थित जन समुदाय ने जय श्री राम, वंदे मातरम तथा भारत माता की जय का उद्घोष कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया पथ संचलन में शामिल घोष वादको ने संघ की प्रगति के अनुरूप विभिन्न स्वर लहरियां बिखेरी । पथ संचलन में एक तरफ युवा और प्रोड स्वयंसेवक शामिल थे तो  वही बालकों की संख्या भी अच्छी खासी रही। भगवा पताका व स्वागत द्वार  से नगर को सजाया गया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संचलन निकलने से पहले नगर के गांधी चौक,  बस स्टैंड , सदर बाजार और अरट का जाव आदि प्रमुख स्थानों  व  प्रमुख सड़कों पर  दुर्गा वाहिनी एवं आदर्श विद्या मंदिर की बहीनों द्वारा रंगोलियां से बनाकर  सजाया गया । संचलन का स्वागत करनगर के पुरुष और महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर संघ का स्वागत किया 

 लक्ष्मी वाटिका में उद्बोधन कार्यक्रम में राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने कहा कि संघ का कार्य भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में चल रहा है संघ कार्य को रोकने के लिए बहुत कोशिश हुई लेकिन हर बार तीव्र प्रवाह से संघ का कार्य आगे बडा ।  उन्होंने कहा कि केशव राव बलिराम हेडगेवार का बोया बीज आज विशाल वट बना है डॉक्टर हेडगेवार जन्मजात देश भक्त थे और उन्होंने कहा कि आज हम नया वर्ष मना रहे हैं चैत्र  शुक्ला प्रतिपदा से ही प्रकृति में नवजीवन का संचार होता है मंच पर मुख्य अतिथि कलाराम चौधरी ने भी संबोधित किया ।इस अवसर पर बालोतरा जिला संघचालक ,डॉ जी आर भील ,खंड संघचालक कालूराम जांगिड़ , जिला प्रचारक रोहिताश कुमार, खंड कार्यवाह गौतम सिंह राजपुरोहीत ,सह खंड कार्यवाह श्याम जी वैष्णव, कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक स्वरूप सिंह थापन र जिला संपर्क प्रमुख द्वारिका प्रसाद सोनी,खंड संपर्क प्रमुख अजय सिंह परमार,सतीश सोनी भगवानाराम  ,हरि सिंह करनोत  , गोविन्द लखरा सहित  खंड , विभाग, और जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस अवसर पर क्षेत्र  के पूज्य संत महात्माओं का भी सानिध्य मिला ।

फसल खराबे को लेकर बसपा बाड़मेर द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

बसपा राजस्थान के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय पर बेमौसम बारिश एवम ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के कारण किसान भाइयों को उचित मुआवजा मिले,के क्रम में आज दिनाक 24 मार्च 2023 को बसपा बाड़मेर द्वारा मुख्यमंत्री  को ज्ञापन जिलाधीशबाड़मेर के माध्यम से दिया गया।  मुख्य जिला प्रभारी बाड़मेर सूजाराम मेघवाल ने जानकारी देते हुए कहा की इस दौरान बसपा मा. नाराणाराम गर्ग,पूर्व जिलाध्यक्ष हरखाराम मेघवाल,चेनाराम नोखड़ा,भंवरलाल भील बाड़मेर,चेलाराम बायतु,नकताराम बायतु,हरखाराम बायतु,रावताराम बायतु, नाराणाराम शिव,भियाराम चोहटन इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sunday, March 19, 2023

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम मूल्यांकन परीक्षा सम्पन्न

सुरेश कुमार 

सिवाना-19 मार्च 2023,नवभारत साक्षरता कार्यक्रम मूल्यांकन परीक्षा को लेकर सिवाना ब्लॉक के समस्त पीईईओ क्षेत्रों में साक्षरता प्रभारियों ने रविवार को छुट्टी के दिन भी अपनी सराहनीय उपस्थिति के साथ मूल्यांकन परीक्षा संपन्न करवाई। नवसाक्षरों की परीक्षा हेतु गहनता से अपने सुझावों का आदान प्रदान करते हुए अनुभव तथा प्रशिक्षण के आधार पर केन्द्राधीक्षकों के सान्निध्य में दो वीक्षक तथा साक्षरता प्रभारी की मौजूदगी में इसे अंजाम दिया गया,जिसमें धारणा सिणेर,मिठोड़ा,पादरू,कुंडल,कुसीप, भीमगोडा,थापन,मेली,मोकलसर,धीरा जैसे कई गांवों के सैकड़ों नवसाक्षरों ने हिस्सा लेकर इस परीक्षा में बैठकर खुशी जाहिर की और उन्होंने साक्षर होने के लिए तत्परता दिखाई।ज्ञात रहे,असाक्षर महिला पुरुष जिनका पूर्व में हर ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे किया गया था,उनकी संख्यात्मकता एवं बुनियादी साक्षरता परीक्षा के लिए आज ग्राम पंचायत स्तर पर 50असाक्षरों की परीक्षा संपन्न करवाई गई।महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालय भी हर ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित है,ताकि हर नवसाक्षर उसमें अधिकाधिक हिस्सा लेकर अपना ज्ञानार्जन कर सके।सिवाना ब्लॉक स्तर पर श्रीमती चांदनी सोनी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एनएलपी ने पैंतीस साक्षरता प्रभारियों से फीडबैक लेकर रिपोर्टिंग तैयार की और परीक्षा को निर्धारित समय में संपन्न करवाने हेतु माननीय मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी जी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।निरक्षरता एक कलंक है और देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।जिसका समाधान हम सभी के सहयोग से बन पाएगा।शिक्षक ही इस जिम्मेवारी को लेकर शत प्रतिशत कार्य में सक्षम है,उन पर सभी खरे उतरे।इसमें स्वयंसेवी शिक्षकों ने भी सहयोग किया।अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमान राम चौधरी ने भीमगोडा,थापन,मूठली में नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा हेतु औचक निरीक्षण कर जायजा लिया,जिस पर कार्य संतोषप्रद देखकर सभी को धन्यवाद दिया।ब्लाक सिवाना के 35 केंद्रों पर लगभग1740 नवसाक्षरों ने अपना भाग्य आजमाया।

Saturday, March 18, 2023

चिकित्सा सेवाओं का मिला आम जन को लाभ


धारणा 18मार्च-2023
सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिवाना से आई मेडिकल टीम ने आज धारणा में ममता एक्सप्रेस द्वारा मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई,जिसमें बुखार,खांसी,एलर्जी,पेट दर्द,सिर दर्द,त्वचा रोग संबंधी कई सामान्य बीमारियों की जांच कर सैकड़ों पुरुष,महिलाओं,विद्यार्थियों,विद्यालय स्टाफ आदि को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई,जिससे आमजन को इसका बहुत लाभ मिला।सभी ने इस कार्य की सराहना की।गौतम चंद जीएनएम,धनवंतरी एएनएम,कार्तिक कुमार ने सराहनीय सेवाएं दी।मोटा राम पंवार ने धारणा सीनियर विद्यालय तथा आंगनवाडी से जुड़े कई बालक बालिकाओं का सर्वे करके मेडिकल जांच हेतु सहायता की तथा निशुल्क दवाई दिलवाई।डोर टू डोर जाकर तरह-तरह की दवाइयां देकर आमजन को लाभ दिया गया जो कि पुण्य का कार्य भी है।
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
राज्य सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय की भौतिक सुविधाओं,आधार जनाधार अपडेशन,मिड डे मील,बाल गोपाल योजना,परीक्षा व्यवस्था अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई,जिसमें पीईईओ क्षेत्र के कई शिक्षक तथा एसएमसी/एसडीएमसी सदस्य उपस्थित रहे।

Thursday, March 16, 2023

कांशीराम की 89वीं जयंती धुमधाम से मनाई गई

बाडमेर , 15 मार्च आज बाडमेर में बसपा के तत्वाधान में बामसेफ डीएस 4 बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 89 वीं जयंती रांयल होटल में मनाई गई ।
मुख्य जिला प्रभारी सुजाराम ने पार्टी की संगठनात्मक समीक्षा करते हुए जिले की 7 विधानसभाओं के बूथ कमेटियां बनाने का जिम्मा कार्यकर्ताओं को सोपा ।
जिसमे बाडमेर का राजेन्द्र सामरिया को , शिव नारायणराम , मौखाब मौला बक्श ,बायतु  चेलाराम ,पचपदरा का नारायण गर्ग जिला अध्यक्ष को , गुड़ामालानी चेनाराम , चोहटन भींयाराम , सिवाना पोकरराम , गौतम , नगेन्द्र को जिम्मेदारी दी गई ।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मोजुद ।
पुर्व जिला अध्यक्ष हरखाराम , डूंगर दास खिची , चंद्र गोलियां ,पन्नाराम नोएडा , दिनेश धोरीमन्ना , भंवरनाथ कालबेलिया , निंबाराम भीमडा ,मनोहर लाल जटिया , कुलदीप बारूपाल ,भारताराम लुणाडा , महेश भाटा, सहित सैकड़ों बसपा समर्थक उपस्थित रहें ।
अध्यक्षता - नारायणराम गर्ग भिमड़ा ने की । संचालन जिला कार्यकारणी सदस्य मोला बक्श ने किया । मुख्य अतिथि सुजाराम थे ।
यह जानकारी मुख्य जिला प्रभारी सूजाराम ने दी

Friday, March 10, 2023

विवाह के अवसर पर बालिका शिक्षा कि ओर बढ़ते कदम:-

बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणा
नवदंपति को संविधान निर्माता डॉ.अम्बेडकर की तस्वीर भेंट की

पचपदरा
स्थानीय क्षेत्र के सरवड़ी गांव में विवाह समारोह समाजसेवी मुकेश देवपाल व सोमा मांगस की शादी के अवसर पर मेघवाल युवा विकास समिति मिडिया प्रभारी हीराराम सेजू पचपदरा, अध्यापक भीमाराम देवपाल व बुर्जुगों द्वारा नवदंपति को संविधान निर्माता डॉ.अम्बेडकर की तस्वीर भेंट कर एक नई शुरुआत हुई। बालोतरा मेघवाल युवा विकास समिति के द्वारा शिक्षा जागरूकता के तहत बेटियों के पारिवारिक जीवन की शुरुआत कर शुभ अवसर पर नवदम्पत्ति को बधाई दी। वहीं मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान कल्याणपुर द्वारा चलाये जा रहे  बालिका शिक्षा के तहत् बालिका छात्रावास में मुकेश देवपाल के पिता मालाराम सरवड़ी द्वारा उनके सुपुत्र के  विवाह समारोह सभा के अवसर पर  मालाराम,मादाराम ,मांगाराम,ढलाराम, भैराणी परिवार द्वारा बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण हेतु एक लाख की घोषणा की गई। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया दान पीढ़ियां याद करती है।  इस अवसर पर  संस्थान अध्यक्ष भीमाराम देवपाल,अध्यापक भीमाराम देवपाल, प्राचार्य जोगाराम देवपाल, मेघवाल युवा विकास समिति मिडिया प्रभारी हीराराम सेजू, भीम आर्मी साजियाली अध्यक्ष डुंगर बारुपाल, भीखाराम देवपाल, महेन्द्र कंडेला नागाणा, , महेन्द्र पडियार, महेन्द्र धर्मसर, वार्ड पंच खेताराम देवपाल, मांगीलाल देवपाल, सुजाराम देवपाल, नारायण थोब, पदमाराम थोब,देवाराम साजियाली, जितेन्द्र देवपाल, सहित समाज के मौजिज लोग मौजूद रहे।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया

सूरेश कुमार
धारणा स्कूल में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम श्री हनुमान राम चौधरी द्वारा औचक निरीक्षण कर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को निरीक्षण करने के साथ विशेष हिदायतें दी गई,जिसमें आधार-जनाधार अपडेशन,ज्ञान संकल्प पोर्टल पर राशि जमा कराने तथा छात्रों की उपस्थिति पोषाहार व्यवस्था,गृह कार्य की जांच,एबीएलकिट का उपयोग तथा बोर्ड परीक्षाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की विशेष सतर्कता बरतने की हिदायतें दी।प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर को निर्देशित किया कि आप अपने पीईओ क्षेत्र के समस्त विद्यालयों का निरीक्षण करते रहें तथा कोताही बरतने वाले शिक्षकों को,विद्यार्थियों के लिए सुगम व प्रभावी शिक्षण हेतु समय-समय पर बैठक लेकर इसे विशेष प्राथमिकता देते हुए पाबंद करें तथा विभाग द्वारा मांगी गई सूचनाओं को समय पर पहुंचाने या ऑनलाइन फीड करने हेतु निर्देशित करें।विभिन्न सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभों के प्रचार प्रसार के साथ संबंधित पात्र विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करें तथा हर कार्य में उसकी रैंकिंग बढ़ाने के साथ शिक्षण में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी आगाह किया।पीईईओ धारणा ने भी निंबाला,झांगर,तांडाबेरा,दीपाजी का बेरा सहित विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया।उसमें कमीपेशी देखकर उसे तुरंत पूर्ण करने को कहा।कुछ मामलों में शत-प्रतिशत परिणाम नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।आरकेएस‌एमबीके बाबत आज सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक रखी गई,जिसमें रावला बेरा,नयापुरा,तांडावेरा के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।