Skip to main content

Posts

Showing posts with the label DIWALI

धनतेरस के पावन पर्व पर शक्ति हेल्पिंग हेंड एन जी ओ की तरफ से दीपक वितरित किये गए

DP NEWS MEDIA जयपुर. कहते है की दीपावली का मतलब खुशियाँ बाटने से है और खुशियाँ जितनी बाटी जाए उतनी कम है इसी बात को ध्यान मे रखते हुए शक्ति हेल्पिंग हैंड ग्रुप की तरफ से जरूरतमंद परिवारों को आज धनतेरस के पावन पर्व पर दीपक वितरित किये गए, शक्ति हेल्पिंग हैंड ग्रुप की संस्थापक अंबालिका शास्त्री ने बताया की हम अपने परिवार के साथ हमेशा सभी त्यौहारों को मनाते रहे हैं और ईश्वर की कृपा से आगे भी मनाते रहेंगे। परन्तु शक्ति हेल्पिंग हैंड संस्था ये दीपावली कुछ खास व विशेष रूप से मनाने कि पहल  कर रहा हैं। बेसहारा बच्चों की मदद करने की अनूठी पहल और जरूरतमंद परिवारों को जरूरी चीज़े मुहिया करवाना , जिससे उन्हें भी ख़ुशी मिल सके और हमें भी सुकून मिलेगा। शक्ति हेल्पिंग हैंड की तरफ से ये मुहीम चलायी गयी है इस मुहीम में पुरे देश भर से लोग जुड़ कर होना सम्पूर्ण समर्पण दे रहे है आप भी हमारी मदद करके इस अनूठे व मानवता रूपी कार्य को एक नया मोड़ प्रदान कर सकते है।