केंद्र सरकार के पास रहेगा रिकॉर्ड श्रमिकों को मिल सकेगा योजनाओ का लाभ डीपी न्यूज़ मीडिया नेटवर्क । बाड़मेर । कोरोना काल सहित अन्य विषम परिस्थितियों में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता से वंचित रह असंगठित मजदूरों को अब जल्दी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा इसके लिए पहली बार केंद्र सरकार की ओर से शुरू की जा रही असंगठित श्रमिक कार्ड योजना के जरिए देशभर के प्रत्येक असंगठित मजदूरों का यूएन कार्ड बनाया जाएगा इससे सरकार के पास असंगठित श्रमिकों का पूरा रिकॉर्ड रहेगा और समय-समय पर दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ मजदूरों को मिल सकेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 26 अगस्त को दिल्ली में इस योजना का शुभारंभ किया गया। केंद्र सरकार और श्रम विभाग में रोजगार मंत्रालय के द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सीएससी के माध्यम से एनडीयुडब्ल्यू यानी नेशनल डाटाबेस ऑफ अनऑर्गेनाइज के माध्यम से योजना में ऐसे मजदूरों का डाटा जुटा रही है जो किसी संस्था संगठन कंपनी की बजाए अपने स्तर पर कहीं ना कहीं रोजगार के लिए काम करते हैं। सीएससी बाड़मेर जिला प्रबंधक दिनेशसिंह देवल...
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है