Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2026

मोकलसर के उत्तम भारती गोस्वामी को गुजरात बिजनेस एक्सिलेंस अवार्ड से किया सम्मानित,अहमदाबाद में अभिनेत्री भूमिका चावला के हाथों से किया सम्मानित

मोकलसर के ऊतम भारती गोस्वामी को गुजरात बिजनेस एक्सिलेंस अवार्ड से किया सम्मानित, अहमदाबाद में अभिनेत्री भूमिका चावला के हाथों से किया सम्मानित   सिवाना/बालोतरा सिवान उपखंड के मोकलसर कस्बे के निवासी उत्तम भारती गोस्वामी को गुजरात बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। परदेसी पेइंग गेस्ट अहमदाबाद के सीईओ मोकलसर निवासी उत्तम भारती गोस्वामी हाल अहमदाबाद जिनको प्राइम आईकॉन इवेंट्स द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड की अभिनेत्री भूमिका चावला के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम में पीजी हॉस्टल एवं सेवा में बेस्ट सेवा कार्य के लिए गुजरात बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। परदेसी पेइंग गेस्ट के सीईओ गोस्वामी ने बताया कि यह सब सम्मान मेरी पूरी पीजी टीम की बदौलत मिला है। मैं सभी शुभचिंतकों एवं समस्त पीजी स्टाफ का आभार प्रकट करता हूं। मोकलसर निवासी उत्तम गोस्वामी को जब अवार्ड मिला तो परिचितों ,रिश्तेदारों सहित मित्रों ने दूरभाष के माध्यम से उनको बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । गोस्वामी समाज एवं मोकलसर गांव में गोस्वामी को मिले इस सम्मान को लेकर खुशी की लहर फैल...

आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है साइबर अपराध का माध्यम

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी—साइबर ठग चोरी किए गए दस्तावेज और बायोमेट्रिक डेटा का कर रहे दुरुपयोग, आमजन संचार साथी पोर्टल पर जांचें अपने नाम से जारी सभी मोबाइल कनेक्शन जयपुर/बालोतरा  18 सितम्बर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान  राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ आमजन को साइबर ठगी के नए तौर-तरीकों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान पुलिस की R4C साइबर क्राइम आउटरीच, अनुसंधान एवं नवाचार शाखा ने आमजन के दस्तावेजों और बायोमेट्रिक डेटा के दुरुपयोग से जारी होने वाले फर्जी सिम कार्ड के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। एडीजी साइबर क्राइम  वी.के. सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे समय-समय पर यह अवश्य जांचें कि उनके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन जारी हैं। साइबर ठग चोरी किए गए पहचान दस्तावेजों, फोटो अथवा बायोमेट्रिक डेटा का दुरुपयोग कर कुछ अनधिकृत अथवा भ्रष्ट सिम विक्रेताओं की मिलीभगत से व्यक्ति की जानकारी के बिना उसके नाम पर अतिरिक्त सिम कार्ड जारी करवा सकते हैं। बाद में इन सिम का इस्तेमाल साइबर अपराध, फर्जी बैंक खा...

पोर्नोग्राफिक ऐप्स के जरिए मोबाइल का कंट्रोल हासिल कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

° " Night Play ", " Reloop ", " Kyss ", " Vimo " और " Nexo " जैसे पोर्नोग्राफिक ऐप्स के एपीके डाउनलोड कराकर डेटा हैक कर रहे ठग ° एक्सेसिबिलिटी परमिशन और वीपीएन इंस्टॉल कर बैंक खातों से उड़ा रहे पैसे; सेफ मोड में अनइंस्टॉल करने की दी सलाह जयपुर/बालोतरा  1 सितंबर। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने फर्जी एवं पोर्नोग्राफिक एंड्रॉइड एप्प के जरिए की जाने वाली साइबर धोखाधड़ी को लेकर आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील विज्ञापनों और लिंक के माध्यम से लोगों को फर्जी वेबसाइटों तक ले जाकर संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करवाते हैं। इसके बाद मोबाइल की संवेदनशील अनुमतियां हासिल कर डिवाइस का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता है।      अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री वीके सिंह ने बताया कि एडवाइजरी के अनुसार “Night Play”, “Reloop”, “Kyss”, “Vimo”, “Rivo”, “Nexo”, “Vixa” जैसे नामों तथा इसी तरह के अन...