सिवाना क्षेत्र के मोकलसर में राजीविका विभाग द्वारा मातृशक्ति सीएलएफ कलस्टर में महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक अंकिता राजपुरोहित द्वारा महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र भैंस,बकरी,मुर्गी पालना एवं दुग्ध डेयरी में रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी दी गई । महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार 10 लाख तक के ऋण राजीविका स्वयं सहायता समूह को दिया जाएगा । जिससे महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा सके । मातृशक्ति सीएलएफ कलस्टर में महिलाओं ने मतदाता जागरूकता बारे में महिलाओं को अवगत करवा कर जागरूक किया गया। लोकतंत्र दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करे । इस अवसर पर ब्लॉक सिवाना के मातृशक्ति CLF क्लस्टर मोकलसर पर जिला परियोजना प्रबंधक तुलसाराम, जिला प्रबंधक (IB) आशुतोष , जिला प्रबंधक (LH), प्रशांत,सुशीला कुमारी सुपरवाइजर महिला अधिकारिता विभाग,पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान केंद्र प्रबंधक अनीता चौहान सहित राजीविका से जुड़ी राजीविका ग्राम संगठन पदाधिकारी, मातृशक्ति सीएलएफ स्टाफ मौजूद रहे ।
DP NEWS :सच ख़बरों का...
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है