Skip to main content

सीसीटीवी कैमरे तोड़कर की गई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश

निर्मल कुमार 

चांदी के आभूषण, चांदी की बट्टी, एवं प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।

अभियुक्त रामसिंह एवं मोहम्मद तसलीम गिरफ्तार।*

बालोतरा : पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा  राजेश काॅवत ने बताया कि जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा कर शत-प्रतिशत बरामदगी करने व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार  हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं  गिरधरसिंह आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना के सुपरविजन में  चन्द्रसिंह निपु. थानाधिकारी सिवाना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि में दुकान में घुसकर सीसीटीवी क्षतिग्रस्त कर नकबजनी करने की वारदात का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त रामसिंह एवं मोहम्मद तसलीम खान को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से चांदी के आभूषण एवं गलाकर तैयार की गई चांदी की बट्टी सहित वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

*घटना विवरणः-* ज्ञात रहे कि प्रार्थी श्री खेताराम पुत्र श्री गोरधनराम, जाति सोनी, निवासी काठाड़ी, पुलिस थाना सिवाना, उपस्थित थाना होकर लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि दिनांक 12-13.09.2026 की मध्य रात्रि को अज्ञात आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम काठाड़ी स्थित बमोहल्ला बस स्टैण्ड पर उनकी सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान के शटर पर लगे ताले तोड़कर दुकान में प्रवेश किया गया। अज्ञात आरोपी दुकान में रखे चांदी के आभूषण, जिनमें तोड़िया, छड़े, अंगूठियां, पोलरिया, बिछिया आदि करीब 03 किलो 500 ग्राम एवं सोने के आभूषण, जिनमें सोने की फिणियां एवं बुटी (रिपेयरिंग हेतु रखी हुई) करीब 1.5 तोला वजन तथा गल्ले में रखी नकद राशि 55,000/- रुपये चोरी कर ले गए। इस प्रकार करीब 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ले गए। अज्ञात आरोपियों द्वारा दुकान में लगे 08 सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे करीब 40,000/- रुपये का नुकसान किया गया। प्रार्थी घटना के समय जसोल गया हुआ था। उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना सिवाना में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

कार्यवाही पुलिसः उक्त नकबजनी की वारदात की सूचना प्राप्त होने पर थानाधिकारी सिवाना मय पुलिस जाब्ता तत्काल मौके पर पहुंच घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश एवं घटना के खुलासे हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम द्वारा परम्परागत पुलिसिंग, आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहयोग से संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इसी क्रम में संदिग्ध रामसिंह पुत्र करणसिंह, जाति राजपूत, निवासी राखी, हाल हाउसिंग बोर्ड बालोतरा एवं मोहम्मद तस्लीम खान पुत्र मोईनुदीन, जाति मुसलमान, निवासी बालोतरा के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों संदिग्धों को दस्तयाब कर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी रामसिंह ने उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। वहीं आरोपी मोहम्मद तसलीम खान द्वारा चोरी किए गए आभूषण खरीदकर अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी गए चांदी के आभूषण एवं गलाकर तैयार की गई चांदी की बट्टी बरामद की गई तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। प्रकरण में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश एवं शेष बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार सुदा अभियुक्तः
रामसिंह पुत्र करणसिंह, जाति राजपूत, निवासी राखी, थाना समदड़ी, हाल हाउसिंग बोर्ड, बालोतरा, थाना बालोतरा,
,मोहम्मद तसलीम खान पुत्र मोईनुदीन, जाति मुसलमान, निवासी सिताणियों का धोरा, बालोतरा, थाना बालोतरा को गिरफ्तार किया गया।

 यह रहे शामिल पुलिस टीमः चंद सिंह  निपु. थानाधिकारी सिवाना,
 लूणाराम उनि. चैकी प्रभारी मोकलसर,
 रेवन्तसिंह कानि. 291 थाना सिवाना,
 चन्द्रप्रकाश कानि. 646 थाना सिवाना, रामबाबु कानि. 230 थाना सिवाना।

#BalotraPolice #CrimeNews #Burglary #Arrest

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।