Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2026

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम मोतीसरा में आयोजितl

  मोतीसरा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने भाग लिया।  विधायक भायल ने सफाई कर्मचारियों को किसी योद्धा से कम नहीं बताया उन्होंने कहा कि सफाई हमारे गांव ही स्वस्थता लाती है। जहाँ सफाई होगी वहां निरोगी जीवन होगा,हमे गांव के प्रत्येक वार्ड मोहल्ला,क्षेत्र की समय पर स्वयं सफाई की जिम्मेदारी लेनी होगी तभी संभव होगा। जहां तक संभव हो कचरा को घर पर ही जला कर नष्ट कर देवे। सफाई कर्मचारी वालिंटियर ही सच्चा सेवक और वीर है जो स्वच्छता का एक प्रमुख अंग है। भायल ने सभी सफाई कर्मियों का बहुमान माला और साफा पहनाकर किया गया। महिला सफाई कर्मचारी को चुनरी भेंट कर बहुमान किया गया। इस अवसर पर प्रशासक फतेह सिंह डाबली,ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा,भगाराम भील पूर्व सरपंच,पोलाराम , जोधाराम तरक,चेलाराम चौधरी,कनिष्ठ सहायक रूपाराम विराश, जबरा राम भील सुरक्षा गार्ड, ,निर्मल कुमार ईमित्र प्लस ऑपरेटर,राजीविका महिलाओं सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।