बालोतरा: जिले में ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। प्रोग्रामर प्रेम कुमार (DOIT, बालोतरा) से मिली जानकारी के अनुसार, जेरला निवासी तला राम देवासी जो कि ई-मित्र पर फोटोकॉपी करवाने आए थे, अपना पॉलिथीन बैग काउंटर पर ही भूल गए। इस बैग में 11,500 रुपये नकद, ATM कार्ड और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। बाबा रामदेव ई-मित्र (सिटी लाइट हॉस्पिटल के पास, बालोतरा) के संचालक जोगा राम ने बैग मिलने पर तुरंत उसमें रखे दस्तावेजों के जरिए तला राम जी से संपर्क किया और पूरी राशि व दस्तावेज उन्हें सुरक्षित सुपुर्द कर दिए। प्रेम कुमार (प्रोग्रामर) ने जोगा राम की इस ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज और विभाग के लिए प्रेरणादायक हैं।
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है