प्रदेश सचिव का किया स्वागत । मोतीसरा : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सामाजिक एवं न्याय प्रकोष्ठ नवगठित कार्यकारिणी के प्रदेश सचिव हितेश गर्ग का मोतीसरा आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और रिश्तेदारों ने भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान पर्यावरण प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष और पूर्व सरपंच शैतान सिंह डाबली,सदस्य निर्मल कुमार,ललित गर्ग,पुरखाराम,तुलसाराम पांचल,कृष्ण गर्ग,अर्जुन गर्ग,ललिता गर्ग,गौतम सहित ग्रामीण मौजूद रहे। सचिव हितेश गर्ग ने बताया कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना,सामाजिक न्याय संबंधित मुद्दों को उठाना, संगठन पर कार्य करना,आमजन की समस्या का समाधान करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। शीर्ष नेतृत्व पदाधिकारियों का आभार जता कर बताया कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर खरा उतरूंगा।
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है