Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2026

प्रदेश कांग्रेस के सामाजिक प्रकोष्ठ सचिव हितेश गर्ग का किया स्वागत, दी बधाइयां

प्रदेश सचिव का किया स्वागत । मोतीसरा : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सामाजिक एवं न्याय प्रकोष्ठ नवगठित कार्यकारिणी के प्रदेश सचिव हितेश गर्ग का मोतीसरा आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और रिश्तेदारों ने भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान पर्यावरण प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष और पूर्व सरपंच शैतान सिंह डाबली,सदस्य निर्मल कुमार,ललित गर्ग,पुरखाराम,तुलसाराम पांचल,कृष्ण गर्ग,अर्जुन गर्ग,ललिता गर्ग,गौतम सहित ग्रामीण मौजूद रहे।  सचिव हितेश गर्ग ने बताया कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना,सामाजिक न्याय संबंधित मुद्दों को उठाना, संगठन पर कार्य करना,आमजन की समस्या का समाधान करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। शीर्ष नेतृत्व पदाधिकारियों का आभार जता कर बताया कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर खरा उतरूंगा।

राजस्थान प्रवासी महासंघ, दिल्ली (भारत) के तत्वावधान में खेल प्रकोष्ठ, दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित

राजस्थान प्रवासी महासंघ, दिल्ली (भारत) के तत्वावधान में खेल प्रकोष्ठ, दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित दिल्ली राजस्थान चैंपियनशिप प्रीमियम लीग–2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीमों का ऑक्शन समारोह आर्य समाज मंदिर, करोलबाग, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री गणेश एवं बाबा रामदेवजी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात महाराणा प्रताप के देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह राठौड़(काठाडी) ने संगठन के कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में महासंघ से जुड़ने का आह्वान किया। खेल प्रकोष्ठ प्रभारी  अशोक कुमार रूपाणी ने प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं रूपरेखा की जानकारी दी, जबकि खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री चंपालाल भाटी ने टूर्नामेंट के नियम एवं शर्तों से सभी को अवगत कराया। राष्ट्रीय महासचिव  दिनेश जैन पादरू द्वारा पारदर्शी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सभी 8 टीमों कि ऑक्शन प्रक्रिया सफ़लतापूर्वक संपन्न हुई । पिंटू सुथार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजस्था...