Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #कृषि

बिन मौसम बारिश होने के कारण किसानों की फसलें हुई चौपट, ईसब में हुआ भारी नुक्सान किसान चिंतित,तेज हवाओं का दौर जारी

डीपी न्यूज़ मीडिया  (रिपोर्टर बाबुराम केनावत) धोरीमन्ना .क्षेत्र में 1 मार्च 2024 शुक्रवार को देर रात अचानक आई तेज हवाओं के साथ बारिश से किसानों की पकी पकाई ईसब की फसल में हुआ भारी नुकसान हो गया । धोरीमन्ना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाभोजी मंदिर में बादीयो की बस्ती,मायलों की बैरी , कबुली ,खारी सहित आस पास दर्जनों गांवों में बरसात का दौर चालू,किसान चिंतित, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी,किसान रात दिन एक करके फसल उगाता है । जब इस प्रकार अचानक बारिश से नुकसान होता है तो किसान की आशाएं ओर मर जाती,सरकार ही सहारे का जरिया है। किसानों की मांग है कि स्थानीय प्रशासन व जन प्रतिनिधियो से मांग कि क्षेत्र में हुए बैमोसम बारिश से नुकसान की गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिलाएं ताकी किसानों को कुछ राहत मिल सके । संवाददाता ने स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि व सोसायटी प्रबंधक भंवरलाल से बात करने पर बताया कि हमने तहसीलदार धोरीमन्ना व कृषि विभाग को सूचना दे दी है,शीघ्र कुछ राहत सरकार देगी।

खेतों में फार्म पौण्ड बनाने पर किसानों को मिलेगा 1 लाख 35 हजार रूपये तक का अनुदान

डीपी न्यूज मीडिया जयपुर/बालोतरा. प्रदेश में गिरते भू-जल स्तर के कारण खेती-किसानी पर सीधा असर पड़ रहा है। सिंचाई की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाऐं चला रही है। इसी कड़ी में खेतों में फार्म पौण्ड बनाने पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को 1 लाख 35 हजार रूपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। फार्म पौण्ड में सिंचाई के लिए बारिश के पानी का संचय किया जाता है। बंजर पड़ी भूमि को खेती लायक बनाने के लिए इसका अहम उपयोग है। कृषि आयुक्त श्री कन्हैया लाल स्वामी ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सीमान्त कृषकों को इकाई लागत का 70 प्रतिशत या अधिकतम 73 हजार 500 रूपये कच्चे फार्म पौण्ड पर तथा 90 प्रतिशत या 1 लाख 35 हजार रूपये प्लास्टिक लाईनिंग फार्म पौण्ड पर अनुदान दिया जाता है। सामान्य श्रेणी के कृषकों को लागत का 60 प्रतिशत या अधिकतम 63 हजार रूपये कच्चे फार्म पौण्ड पर तथा 80 प्रतिशत या 1 लाख 20 हजार रूपये प्लास्टिक लाईनिंग फार्म पौण्ड पर जो भी कम हो अनुदान राशि दी जाती है। न्यूनतम 400 घनमीटर क्षमता की खेत तलाई पर ही अनुदान दिया जाता है। अनुदान के लिए पात्रता ...