आत्म निर्भर बने स्वयं सहायता समूह की महिलाएं - भेवनेश्वर सिंह चौहान बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया । बालोतरा ब्लॉक के सावन क्लस्टर लेवल फेडरेशन पर वर्चुअल प्रधानमंत्री लखपति दीदी संवाद और सम्मान आयोजित हुआ। इस अवसर पर सावन सीएलएफ की लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया हैं । कार्यक्रम में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि महिलाएं राजीविका समूह में जुड़े और समूह के माध्यम से विभिन्न प्रकार के रोजगार से उत्पाद बनाकर महिलाए अपनी एवं अपने समूह की आजीविका बढ़ा सकती हैं। साथ ही दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित कर सकती हैं । कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, राजीविका बालोतरा ब्लॉक परियोजना प्रबंधक बजरंग लाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी नारायण सिंह, एसआरपी शिवगिरी गोस्वामी, पीएमआईएस धनेश बामनिया , एरिया कॉर्डिनेटर शांति, सावन क्लस्टर मैनेजर कविता चौधरी, अध्यक्ष नोजी, और एलआरपी, आरपी, सीसी और राजीविका के स्वयं सहायता समूह की महिलाए उपस्थित रही।
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है