DP NEWS MEDIA ट्विट कर दी जानकारी मुख्यमंत्री बोले - अब दो चरणों में होगी परीक्षा, अब 62 हजार पदों पर भर्तियां होंगी मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में REET लेवल-2 की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। लेवल-1 की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी। अब दोनों लेवल मिलाकर कुल 62,000 पदों के लिए भर्ती होगी। युवा निश्चिंत रहें, प्रदेश सरकार उनके हित में पूरी तरह साथ खड़ी है। जयपुर . रीट(REET) पेपर लीक मामले में राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक के बाद अशोक गहलाेत ने रीट की लेवल-2 परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि लेवल-1 की परीक्षा निरस्त नहीं होगी। अब रीट में 62 हजार भर्तियां होंगी। लेवल-2 की जो परीक्षा निरस्त हुई है, वह अगस्त तक होने की संभावना है। अब दो चरणों में होगी भर्ती परीक्षा मुख्यमंत्री ने कहा कि रीट की लेवल-2 परीक्षा अब नए सिरे से करवाई जाएगी। यह परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा और उसके बाद भर्ती परीक्षा करवाई जाएगी। गौरतलब है कि 26 और...
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है