विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के निर्देशानुसार नगर परिषद बालोतरा मे कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम जागरूकता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप ने किया शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके वैधानिक अधिकारों और उनके लिए उपलब्ध कानूनी संसाधनों के बारे में जागरुकता पैदा करना है। नगर परिषद की महिला सफाई कर्मचारियों और मनरेगा की महिला कर्मियों को संबोधित करते हुए सचिव सिद्धार्थ दीप ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, कन्या भु्रण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के कानूनी अधिकारों व विधिक सहायता के बारे में विस्तार से चर्चा की। सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि ‘‘कार्यस्थल पर महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरी है। किसी भी महिला को कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के शोषण का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का...
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है