Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2026

ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का हुआ समाधान

उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतीसरा में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने दी सेवाएं, पात्रों को योजनाओं से जोड़ा समस्याओं का किया निस्तारण मोतीसरा : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को ग्राम पंचायत मोतीसरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में शिविर प्रभारी गणेशाराम चौधरी और प्रशासक फतेह सिंह डाबली की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सेवाएं दी। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा ने बताया कि सरकार आमजन के हमेशा साथ खड़ी है।  शिविर में राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास,राजीविका, पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन, विद्युत एवं जलदाय विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविरों में ग्रामीणों की ओर से प्रस्तुत प्रकरणों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। ...

फूलन में एकलव्य भील समाज क्रिकेट प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

  समापन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर पुरस्कार वितरण किया  Digital News सिवाना: उपखंड के फूलन ग्राम पंचायत में एकलव्य भील समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।  जिसका समापन समारोह में उपस्थित फूलन सरपंच प्रतिनिधि मोहनलाल विश्नोई,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि लादूराम बिश्नोई, भील समाज विकास समिति के संरक्षक सांवलाराम घुंघरोट, एकलव्य भील समाज कर्मचारी संगठन के समदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मसराराम राणा सरवड़ी, समदड़ी भील समाज विकास समिति के ब्लॉक अध्यक्ष हीराराम कोटड़ी, कांग्रेस नेता पूनमाराम वरड, समाजसेवी मानसिंह राखी, व्याख्याता खुशालाराम भील सहित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों के द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।  प्रतियोगिता में कुड़ी की टीम विजेता और रामपुरा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का बेस्ट बेस्टमैन अनु सोलंकी, बेस्ट बॉलर अर्जुन ,बेस्ट फिल्डर हरीश सिवाना, और मैंन ऑफ द सीरीज हडमानाराम सिवाना को दिया गया। प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले ज्वाराराम , कानाराम, चेलाराम, चौथाराम, जसराज, जोगेश कुमार सुरेश कुमार, सांवलाराम, राजुराम, रामच...

मोकलसर उत्तम भारती को करनाल हरियाणा में सत्यमेव जयते से किया सम्मानित

सिवाना/सुरेश कुमार  एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले हरियाणा के करनाल में आयोजित कार्यक्रम सत्यमेव जयते अवॉर्ड सेरेमनी में सिवाना उपखंड के मोकलसर के उत्तम भारती को सत्यमेव जयते अवॉर्ड से सम्मानित होने पर मोकलसर सहित क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गई। एंटी क्रेप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सुप्रीमों नरेंद्र व्यास ने बताया को मूलतः राजस्थान के बालोतरा जिले के मोकलसर निवासी उत्तम भारती जो कि अहमदाबाद गुजरात में रह रहे उन्होंने हमारे संस्था से जुड़कर सदस्य से नैशनल चेयरमैन तक अपनी सेवा से संस्था के सर्वोच्च सम्मान सत्यमेव जयते अवॉर्ड हासिल किया है। लंबे समय से समाज सेवा, न्याय, पारदर्शिता, मानव अधिकारों की सुरक्षा एवं जनजागरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यों को देखते हुए संस्था द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है।  हरियाणा के करनाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिनेता रजा मुराद, अभिनेत्री वर्षा युवांगकर और अभिनेता कालाहंडिया कटप्पा सुनील महानंदा के द्वारा उत्तम भारती को सत्यमेव जयते अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।  उत्त...