समापन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर पुरस्कार वितरण किया
Digital News
सिवाना: उपखंड के फूलन ग्राम पंचायत में एकलव्य भील समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका समापन समारोह में उपस्थित फूलन सरपंच प्रतिनिधि मोहनलाल विश्नोई,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि लादूराम बिश्नोई, भील समाज विकास समिति के संरक्षक सांवलाराम घुंघरोट, एकलव्य भील समाज कर्मचारी संगठन के समदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मसराराम राणा सरवड़ी, समदड़ी भील समाज विकास समिति के ब्लॉक अध्यक्ष हीराराम कोटड़ी, कांग्रेस नेता पूनमाराम वरड, समाजसेवी मानसिंह राखी, व्याख्याता खुशालाराम भील सहित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों के द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता में कुड़ी की टीम विजेता और रामपुरा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का बेस्ट बेस्टमैन अनु सोलंकी, बेस्ट बॉलर अर्जुन ,बेस्ट फिल्डर हरीश सिवाना, और मैंन ऑफ द सीरीज हडमानाराम सिवाना को दिया गया।
प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले ज्वाराराम , कानाराम, चेलाराम, चौथाराम, जसराज, जोगेश कुमार सुरेश कुमार, सांवलाराम, राजुराम, रामचंद्र, रामाराम, मदनलाल, प्रकाश, भलाराम, गोपाराम, महेंद्र कुमार और बालकराम सभी भामाशाहोंका आयोजन समिति और अतिथियों के द्वारा उनका सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में एम्पायर भगाराम देवासी, रविन्द्रसिंह राव, सकाराम , मुकेश मेघवाल, कमेंट्रीकैलाश सिंवर, मनोहर मांजू और ऑनलाइन रावल सिंह ने स्कोरिंग के रूप में अपनी सेवाएं दी उनको भी आयोजन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भील समाज के समदड़ी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवाराम सिलोर, भील विकास समिति समदड़ी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष घेवर राम रानीदेशीपुरा, समाजसेवी बगदाराम देवासी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी तगाराम भील ,जसराज भील , चौथाराम भील सहित भील समाज के जनप्रतिनि और युवा कार्यकर्ताओं सहित क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment