मेघवाल समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर
सिवाना : मोतीसरा निवासी पुर्व पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी हेमाराम मेघवाल का मंगलवार देर रात पैतृक निवास मोतीसरा में निधन हो गया। वे विगत चार माह से अस्वस्थ थे।
अंतिम संस्कार आज सार्वजनिक श्मशान घाट मोतीसरा में किया । शव यात्रा में परिजनों सहित सैकड़ों लोग शरिक हुए।
2005 में खंडप-मोतीसरा से निर्वाचित हुए थे:: हेमाराम मेघवाल सिवाना पंचायत समिति के तत्कालीन वार्ड संख्या 15 (खंडप-मोतीसरा) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनकर भारी मतों से निर्वाचित हुए थे। वे विधायक टीकमचंद कांत के मनोनीत सलाहकार और सिवाना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही वे क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों व जनहीत में हमेशा सक्रिय रहते थे।
Comments
Post a Comment