Skip to main content

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि


मोतीसरा(सिवाना)
राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल,
कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। अंत में सभी से सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने और विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया गया। सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम ने मोतीसरा ग्राम पंचायत में प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करते हुए विकास की नई दिशा दिखाई। विधायक भायल ने महिलाओं से संवाद करते समय ठहाके भी लगाए जिससे पंडाल तालियों से  गूंज उठा। पीएम किसान किस्त राशि की बढ़ोत्तरी,मुआवजा सहित विधायक भायल ने जानकारी देकर कहा कि मोदी और शर्मा सरकार हमेशा आमजन के साथ खड़ी है। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी नरपतसिंह देवड़ा ने किया। 

यह रहे उपस्थित :- 
कार्यक्रम में रथ प्रभारी गणेशाराम चौधरी, सहायक प्रभारी प्रवीण कुमार, विकास अधिकारी दिनेशसिंह भाटी, मंचासीन अतिथि रोबिनसिंह महिलावास, समाजसेवी जोगभारती, पूर्व सरपंच गिरधारीलाल चौधरी, सरपंच फतेहसिंह डाबली, उप सरपंच जोधाराम चौधरी, पीईईओ रामलाल पंवार, शिक्षाविद व पंचायत सदस्य पूनमाराम मेघवाल, रणछोड़राम भोड, चेलाराम भोड़, पूर्व सरपंच पोलाराम चौधरी, पूर्व सरपंच भगाराम भील, पूर्व सरपंच शैतानसिंह डाबली, हुकमसिंह डाबली, ई मित्र धारक निर्मल कुमार, 
कनिष्ठ सहायक रूपाराम, सुरक्षागार्ड जबराराम, सरदाराराम देवासी, वार्ड पंच हीराराम देवासी, सहित पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामवासी, महिला-पुरुष एवं सैकडो युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।