Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #नारी शक्ति

नारी शक्ति वंदन वर्चुअल माध्यम से महिलाओं ने पीएम उद्बोधन देखा

मोतीसरा ग्राम पंचायत आई टी हब ई मित्र प्लस मशीन के माध्यम से नारी शक्ति वंदन वर्चुअल माध्यम से महिलाओं ने पीएम और सीएम का लाइव उद्बोधन देखा। जिसमे नारी शक्ति के बारे में बताते हुए कहा की आज महिला शक्ति हर क्षेत्र आगे है। वही सरकार भी इनके विकास को लेकर भागीदारी निभा रही है। वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान सरपंच फतेह सिंह डाबली,वार्ड पंच पूनमाराम पांचल,कनिष्ठ सहायक ललिता मीणा,सुरक्षा गार्ड जबरा राम भील, साथिन पिंकी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा मौजूद रहे। वर्चुअल कार्यक्रम ई मित्र प्लस ऑपरेटर निर्मल कुमार ने दिखाया। महिलाओं को सशक्त और मान सम्मान देने पर सरकार का आभार जताया।

शक्ति वंदन अभियान का समापन समारोहराज्य सरकार नारी शक्ति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

देश की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं की सालाना आमदनी एक लाख रुपए करने का लक्ष्य राज्य की 11 लाख से अधिक महिलाएं आगामी तीन वर्षों में बनेंगी लखपति दीदी जयपुर/बालोतरा(DP NEWS MEDIA) मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र और राज्य सरकार नारी शक्ति के उत्थान के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 बरसों में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री हर घर शौचालय योजना, हर घर नल योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना तथा पीएम आवास योजना जैसे कार्यक्रमों एवं योजनाओं के कारण देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।   शर्मा बुधवार को देशव्यापी शक्ति वंदन अभियान के समापन के अवसर पर जयपुर में आयोजित समारोह को वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक करोड़ स्वयं सहायता समूहों से सम्पर्क स्थापित कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प से जोड़...