Skip to main content

शक्ति वंदन अभियान का समापन समारोहराज्य सरकार नारी शक्ति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा



देश की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं की सालाना आमदनी एक लाख रुपए करने का लक्ष्य

राज्य की 11 लाख से अधिक महिलाएं आगामी तीन वर्षों में बनेंगी लखपति दीदी

जयपुर/बालोतरा(DP NEWS MEDIA) मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र और राज्य सरकार नारी शक्ति के उत्थान के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 बरसों में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री हर घर शौचालय योजना, हर घर नल योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना तथा पीएम आवास योजना जैसे कार्यक्रमों एवं योजनाओं के कारण देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
  शर्मा बुधवार को देशव्यापी शक्ति वंदन अभियान के समापन के अवसर पर जयपुर में आयोजित समारोह को वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक करोड़ स्वयं सहायता समूहों से सम्पर्क स्थापित कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प से जोड़ने के लिए चलाया गया है। देश की करोड़ों महिलाओं के प्रयासों को पहचान और सम्मान देना इसका लक्ष्य है। राजस्थान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नारी शक्ति की धरती है। यहां की नारियों ने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया है। ये भूमि पन्नाधाय, हाड़ीरानी और कालीबाई जैसी वीरांगनाओं के बलिदान और मीराबाई की भक्ति के लिए जानी जाती है। 

प्रदेश की 11 लाख से अधिक महिलाएं 3 साल में बनेंगी लखपति
 मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं में कौशल विकास कर उनकी सालाना आमदनी एक लाख रुपए की जाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। राजस्थान में भी इस योजना पर तेज गति से कार्य चल रहा है। राज्य सरकार ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश की 11 लाख 24 हजार महिलाओं को अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध रूप से लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिनमें से 2.80 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में आ चुकी हैं।

लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम
 शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की पहल पर संसद ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है। इसके प्रभावी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और उनकी लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ेगा तो देश सशक्त होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारी शक्ति के उत्थान का संकल्प पूरा होगा। समापन समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  राज्यवर्धन सिंह राठौड, स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  झाबर सिंह खर्रा, सांसद  सी.पी. जोशी, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर, जयपुर जिला कलक्टर  प्रकाश राजपुरोहित सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
फाइल फोटो

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।