Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #धार्मिक

महाशिवरात्रि पर सेंदड़ा में भरा भव्य मेला, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आज तक का ऐतिहासिक मेला,महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग सेंदड़ा  :ग्राम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम में स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज के ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। पूरे दिन मंदिर परिसर “ बम-बम भोले ” के जयकारों से गूंजता रहा । जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ग्राम में पारंपरिक मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया । वहीं महिलाओं ने पूजा सामग्री और घरेलू सामान की खरीदारी की। मेले में दिनभर रौनक बनी रही। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को संभालने के लिए राधेश्याम...

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया

(रिपोर्टर बाबुराम केनावत)   डीपी न्यूज मीडिया:सच खबरों का  धोरीमन्ना .जिले के आलम नगरी धोरीमन्ना में माहेश्वरी समाज के हनुमान मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अल सवेरे से ही सैंकड़ों की संख्या में उमड़ पड़ी । प्रसादी वह धोक लगाकर शिव शंकर के भक्तो ने जय घोष करके मन्नत मांगकर खुशहाली की कामना की । मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमें भजन गायक लुंभदास एंड पार्टी व स्थानीय कलाकारों ने गणपति वंदना से शिव शंकर भोलेनाथ के भजन बालाजी के भजन व गुरु महिमा सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी । जिन पर भक्तगण झुमते हुए नजर आए । अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज धोरीमना अध्यक्ष महेन्द्र राठी ने बताया की दोपहर में इस अवसर पर गांव की शान्ति एवं खुशहाली के लिए रुद्र अभिषेक किया गया रात्रि में जागरण भजन विशेष पूजा पाठ आरती कर प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर जगदीश प्रसाद पुंगलिया, रामस्वरुप पुंगलिया, विजय जाजु, मनीष पुंगलिया, मोहनलाल चांडक, ,सत्यनारायण चांडक, पुखराज पुंगलिया, दिनेश पुंगलिया, भागिरथ पुंगलिया, सुरेश पुंगलिया, पुरषोत्तम पुगलिया, अशोक कुमार पुंगलिया, ...