Skip to main content

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया

(रिपोर्टर बाबुराम केनावत)

 डीपी न्यूज मीडिया:सच खबरों का 
धोरीमन्ना.जिले के आलम नगरी धोरीमन्ना में माहेश्वरी समाज के हनुमान मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अल सवेरे से ही सैंकड़ों की संख्या में उमड़ पड़ी । प्रसादी वह धोक लगाकर शिव शंकर के भक्तो ने जय घोष करके मन्नत मांगकर खुशहाली की कामना की । मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया । जिसमें भजन गायक लुंभदास एंड पार्टी व स्थानीय कलाकारों ने गणपति वंदना से शिव शंकर भोलेनाथ के भजन बालाजी के भजन व गुरु महिमा सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी । जिन पर भक्तगण झुमते हुए नजर आए । अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज धोरीमना अध्यक्ष महेन्द्र राठी ने बताया की दोपहर में इस अवसर पर गांव की शान्ति एवं खुशहाली के लिए रुद्र अभिषेक किया गया रात्रि में जागरण भजन विशेष पूजा पाठ आरती कर प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर जगदीश प्रसाद पुंगलिया, रामस्वरुप पुंगलिया, विजय जाजु, मनीष पुंगलिया, मोहनलाल चांडक, ,सत्यनारायण चांडक, पुखराज पुंगलिया, दिनेश पुंगलिया, भागिरथ पुंगलिया, सुरेश पुंगलिया, पुरषोत्तम पुगलिया, अशोक कुमार पुंगलिया, राजकुमार चांडक, रामेश्वर पुंगलिय महेश कुमार ल्धड़,भरत गिगल,राज कुमार गीगल, सुरेश कुमार गीगल, प्रवीण शारदा, भंवरलाल कारटिया, बालाराम राजपुरोहित,नारायण लाल, राजपरोहित पारसमल ठाकराराम,आलम गोशाला अध्यक्ष नेमीचंद बोहरा, आनंद सिंह, धनराज लालण, ललित सखलेसा, अनिल सेठिया ललित सिंघवी, भैरव बोहरा, , सहित कई गणमान्य लोगों ने महिलाओं बच्चों युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया रुद्र अभिषेक व मंत्रोचारण का कार्य कालूराम सिंडोलिया व पियूष भाई ने किया । यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।