मोकलसर के उत्तम भारती गोस्वामी को गुजरात बिजनेस एक्सिलेंस अवार्ड से किया सम्मानित,अहमदाबाद में अभिनेत्री भूमिका चावला के हाथों से किया सम्मानित
मोकलसर के ऊतम भारती गोस्वामी को गुजरात बिजनेस एक्सिलेंस अवार्ड से किया सम्मानित, अहमदाबाद में अभिनेत्री भूमिका चावला के हाथों से किया सम्मानित सिवाना/बालोतरा सिवान उपखंड के मोकलसर कस्बे के निवासी उत्तम भारती गोस्वामी को गुजरात बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। परदेसी पेइंग गेस्ट अहमदाबाद के सीईओ मोकलसर निवासी उत्तम भारती गोस्वामी हाल अहमदाबाद जिनको प्राइम आईकॉन इवेंट्स द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड की अभिनेत्री भूमिका चावला के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम में पीजी हॉस्टल एवं सेवा में बेस्ट सेवा कार्य के लिए गुजरात बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। परदेसी पेइंग गेस्ट के सीईओ गोस्वामी ने बताया कि यह सब सम्मान मेरी पूरी पीजी टीम की बदौलत मिला है। मैं सभी शुभचिंतकों एवं समस्त पीजी स्टाफ का आभार प्रकट करता हूं। मोकलसर निवासी उत्तम गोस्वामी को जब अवार्ड मिला तो परिचितों ,रिश्तेदारों सहित मित्रों ने दूरभाष के माध्यम से उनको बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । गोस्वामी समाज एवं मोकलसर गांव में गोस्वामी को मिले इस सम्मान को लेकर खुशी की लहर फैल...