पत्रकार समाज का दर्पण और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : बर पुलिस थानाधिकारी पन्नालाल रायपुर मारवाड़ । रविवार को बर कस्बे के पाली रोड़ स्थित रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ द्वारा नववर्ष के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस मौके पर स्नेह मिलन समारोह में जिला ब्यावर पत्रकार संघ अध्यक्ष किशन नटराज, उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, जैतारण ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष शंकरलाल पन्नू सहित अतिथियों का कुमकुम तिलक लगाकर और माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष किशन नटराज एवं रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर जलवानियां के नेतृत्व में हुआ । समारोह में जिलाध्यक्ष किशन नटराज ने पत्रकारों के हितों पर प्रकाश डालते हुएं कहा कि पत्रकारों को सच और ईमानदारी के साथ मीडिया क्षेत्र में कार्य करना चाहिए तथा संगठन की एकजुटता बनाए रखनी चाहिए। मुख्य अतिथि बर थाना अधिकारी पन्नालाल ने कहा कि पत्रकारों को संगठित रहकर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारों को समाज का दर...
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है