Skip to main content

रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ का नववर्ष स्नेह मिलन समारोह संपन्न



पत्रकार समाज का दर्पण और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : बर पुलिस थानाधिकारी पन्नालाल 

रायपुर मारवाड़ । रविवार को बर कस्बे के पाली रोड़ स्थित रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ द्वारा नववर्ष के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया । 
इस मौके पर स्नेह मिलन समारोह में जिला ब्यावर पत्रकार संघ अध्यक्ष किशन नटराज, उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, जैतारण ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष शंकरलाल पन्नू सहित अतिथियों का कुमकुम तिलक लगाकर और माला व साफा पहनाकर स्वागत किया ।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष किशन नटराज एवं रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर जलवानियां के नेतृत्व में हुआ । समारोह में जिलाध्यक्ष किशन नटराज ने पत्रकारों के हितों पर प्रकाश डालते हुएं कहा कि पत्रकारों को सच और ईमानदारी के साथ मीडिया क्षेत्र में कार्य करना चाहिए तथा संगठन की एकजुटता बनाए रखनी चाहिए। मुख्य अतिथि बर थाना अधिकारी पन्नालाल ने कहा कि पत्रकारों को संगठित रहकर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पत्रकारों को समाज का दर्पण बताते हुएं कहा कि पत्रकार समाज में जागरूकता लाने, सच्चाई उजागर करने और राष्ट्रहित में कार्य करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा ने कहा कि पत्रकार समाज को सच्चाई से रूबरू कराने और जन-जागरण का कार्य करते हैं। वहीं बर व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पत्रकारों के समर्पण को सम्मान देने और आपसी संवाद बढ़ाने का सशक्त माध्यम होते हैं। एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं एडवोकेट श्याम सिंगाड़िया जैतारण ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ होते हैं, जो जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी जनता तक सच्ची जानकारी पहुंचाते हैं। उनके कार्य का सम्मान किया जाना चाहिए। जैतारण ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल पन्नू ने कहा कि पत्रकार केवल खबरें नहीं देते, बल्कि समाज की दिशा तय करते हैं, इसलिए निष्पक्ष व सटीक पत्रकारिता आज की आवश्यकता है। इस मौके पर बर पुलिस थानाधिकारी पन्नालाल,बर व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर,बर पुर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा, समाजसेवी हनुवंत बागड़ी, समाजसेवी रामेश्वर सैनी, एडवोकेट श्याम सिंगाड़िया, प्रदीप आचार्य गिरी, राजूलाल बागड़ी, जिला पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, अनिल सिखवाल, जैतारण ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल पन्नू, वरिष्ठ पत्रकार मनोहर सोलंकी, चम्पा लाल रेगर, खेमराज पंवार, जादुगर रामगोपाल टांक, रमेश तंवर,श्रवण चौधरी, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ के रणजीत चौहान,आत्मा राम सैनी, पुर्व अध्यक्ष श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर,शीतल प्रजापत, राजूदास वैष्णव, चिमन सिंह राजपुरोहित,दीपक राठौड़, गुरु देव सिंह चौहान, दादा सिंह, जयराम सिंगाड़िया, जीवराज नायक, जगदीश माली,मोमिन रहमान , मुकेश नायक, रजत टांक,नेमदास वैष्णव, वक्ता राम चौहान, गोपाल सिंह राजपुरोहित, सहित अन्य मौजूद रहे ।

जादूगर रामगोपाल टाक का जादुई करिश्मा 

समारोह के दौरान जादूगर रामगोपाल टाक ने कई तरह के जादू का प्रदर्शन किया । जिससे कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार और अतिथियों को हंसा कर गदगद कर दिया ।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।