Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2026

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर युवाओं का क्षमतावर्द्धन प्रशिक्षण संपन्न

  कल्याणपुर : गांव में वसुन्धरा सेवा समिति की ओर से ग्रो प्लस के सहयोग से क्षमतावर्द्धन प्रशिक्षण दिनांक 27 और 28 मार्च को आयोजित किया गया जिसका मुख्य मुद्दा जलवायु परिवर्तन से आम जन जीवन पर पड़ने वाले असर को लेकर स्थानीय युवाओं की समझ विकसित करने का प्रयास किया गया | संस्था के सचिव पेंपा राम बारुपाल ने बताया कि जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक मुद्दा है इसके असर को कम करने के लिए हमें स्थानीय समुदाय को जिसमें युवा वर्ग को जागरूक करने की महत्ती जरूरत है | ग्रामीण विकास विज्ञान समिति जोधपुर से संदर्भ व्यक्ति शीतल भाटी ने महिला सशक्तिकरण तथा वनस्पति को बढ़ावा देने के विषय पर अपने विचार साझा किए एवं पर्यावरण विद्वान डॉक्टर पूनम सिंह जाखड़ ने जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने व स्थानीय वनस्पति को बढ़ावा देने के साथ-साथ भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ाने और जल संरक्षण कार्यो में इजाफा करने की बात कही गई| संस्था के परियोजना प्रबंधक अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने संगठन का विजन,मिशन, रणनीति,लक्षित समुदाय, कार्यक्षेत्र व संस्थान द्वारा जलवायु परिवर्तन...

विश्व गौरैया दिवस पर दिव्यांग पर्यावरण प्रेमी दिनेश चौहान की अनूठी पहल

“परिंडे लगाकर बचाएँ प्रकृति” का सशक्त संदेश रामदेवरा (जैसलमेर) । विश्व गौरैया दिवस के पावन अवसर पर नई बस्ती, रामदेवरा में पर्यावरण संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। दिव्यांग पर्यावरण प्रेमी दिनेश चौहान ने माता-बहनों के सहयोग से पक्षियों के लिए जल से भरे परिंडे लगाकर प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया। तेज गर्मी और जल संकट के इस दौर में, जब पक्षियों के लिए पानी का एक-एक बूंद अमृत के समान है, ऐसे समय में दिनेश चौहान की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज को जागरूक करने वाली भी है। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते शहरीकरण के कारण गौरैया सहित कई पक्षियों का अस्तित्व खतरे में है, जिसे बचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस अभियान में क्षेत्र की माता-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने घरों के बाहर नियमित रूप से परिंडे लगाने एवं उनमें पानी भरने का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में इस पहल ने एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराया। स्थानीय लोगों ने दिनेश चौहान के इस...

नव संवत्सर पर्व मनाया, कार्यक्रम आयोजित हुए

आज का दिन हम सबके लिए शुभ घर - घर दीपक जलाएं एवं मिठाई बनाएं - व्यास मोकलसर - कस्बे के नेशनल हाईवे 325 पर स्थित भगवान पार्श्वनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक मोकलसर के तत्वाधान में आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिंदू नववर्ष 2083 प्रारंभ होने के उपलक्ष्य नवसंवत्सर पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य नरेन्द्र व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए शुभ है इस दिन को सभी दीपावली पर्व की तरह मनाते हुए घर - घर दीपक जलाएं एवं मिठाई बनवाए साथ ही भगवान श्री राम का स्मरण करे। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र व्यास के निर्देशन में आचार्य ,आचार्या एवं भैया बहिनों द्वारा मोकलसर कस्बे में स्थित मुख्य बाजार एवं सी रोड़ पर रंगोली बनाकर एवं तिलक चावल लगाकर आवा जाहि कर रहे राहगीरों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं ली गई। साथ ही भारतीय हिंदू नव वर्ष पर उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य चैनाराम माली, चैनाराम बामणिया, गोदाराम, सूर्यप्रताप सिंह बालावत, विरका राम, पंकज सिंह, मंगलाराम, जगदीश कुमार, कांतिलाल, मीठालाल, आचार्या शिल्पा राठौड़, खुशबू बालावत, रवीना पा...

दो दिवसीय आवासीय कार्यशाला आयोजित

Breaking Newsवसुन्धरा सेवा समिति कल्याणपुर की ओर से भूमि अधिकार, सामाजिक सुरक्षा व सामाजिक न्याय विषय पर ा का समापन सरोज सदन नागाणा रोड कल्याणपुर में किया गया। कार्यशाला की शुरुआत संस्था सचिव पी आर बारूपाल द्वारा की गई जिसमें संस्था का परिचय आज तक किए गए विकासात्मक कार्यों को लेकर अपनी बात रखी इसके बाद विभिन्न विभागों से आए हुए अधिकारियों कर्मचारियो का संस्था की ओर से स्वागत किया गया। संस्था सचिव बारूपाल ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य शोषित पिछडे, घुमंतु अर्ध घुमंतु ,दलित,महिला आदि को सरकार की कल्याणकारी योजनाओ तथा भूमि अधिकार, सामाजिक सुरक्षा व सामाजिक न्याय विषय का लाभ किस प्रकार से मिल सके तथा उनमें आने वाली दस्तावेजों से संबंधित कमियों को कैसे दूर किया जा सके इसको लेकर अपनी बात रखी। शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में , स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता के बारे में, कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार की योजनाएं जो वर्तमान में चल रही है उसको लेकर जानकारी दी ।इस बैठक में सेवानिवृत्त तहसीलदार पारस मल राठौड़, RI मगाराम ने म्यूटेशन, जमाबंदी, हक त्याग, गिरदावरी आदि के बारे मे...