कल्याणपुर : गांव में वसुन्धरा सेवा समिति की ओर से ग्रो प्लस के सहयोग से क्षमतावर्द्धन प्रशिक्षण दिनांक 27 और 28 मार्च को आयोजित किया गया जिसका मुख्य मुद्दा जलवायु परिवर्तन से आम जन जीवन पर पड़ने वाले असर को लेकर स्थानीय युवाओं की समझ विकसित करने का प्रयास किया गया | संस्था के सचिव पेंपा राम बारुपाल ने बताया कि जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक मुद्दा है इसके असर को कम करने के लिए हमें स्थानीय समुदाय को जिसमें युवा वर्ग को जागरूक करने की महत्ती जरूरत है | ग्रामीण विकास विज्ञान समिति जोधपुर से संदर्भ व्यक्ति शीतल भाटी ने महिला सशक्तिकरण तथा वनस्पति को बढ़ावा देने के विषय पर अपने विचार साझा किए एवं पर्यावरण विद्वान डॉक्टर पूनम सिंह जाखड़ ने जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने व स्थानीय वनस्पति को बढ़ावा देने के साथ-साथ भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ाने और जल संरक्षण कार्यो में इजाफा करने की बात कही गई| संस्था के परियोजना प्रबंधक अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने संगठन का विजन,मिशन, रणनीति,लक्षित समुदाय, कार्यक्षेत्र व संस्थान द्वारा जलवायु परिवर्तन से संबंधित संपादित कार्य कर्मों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां साझा की | कार्यक्रम समन्वयक दीपक कुमार ने कार्यकर्ताओं के गुण, कार्य प्रणाली और कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के सूत्र से युवाओं को अवगत कराया | 10 ग्राम पंचायत से आये सामाजिक कार्यकर्ताओं और उत्प्रेरकों के साथ में अलग-अलग समूह चर्चा के माध्यम से लेखाकार बींजा राम बोस व MIS अंबाराम गुर्जर ने आगामी रणनीति एवं योजना बनाने का कार्य किया तथा सभी को धन्यवाद के पश्चात इस प्रशिक्षण का समापन किया गया|
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment