सुरेश कुमार सिवाना: मानव सेवा संस्था की ओर से शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री भगाराम मेघवाल के नेतृत्व में नगर पालिका में नवनियुक्त प्रथम अधिशासी अधिकारी सुरेश जीनगर का साफा,दुपट्टा व प्रतिक चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन (स्वागत) किया। ब्लॉक अध्यक्ष गणपत चौधरी ने अधिशासी अधिकारी को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने अधिशासी अधिकारी सुरेश जीनगर को बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने स्वाभिमान के कारण किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते हैं उनके लिए संस्था "नेकी की दीवार" का शुभारंभ करना चाहती हैं, इसके लिए नगर पालिका हमें स्थान चिन्हित कर स्थान उपलब्ध करावे। अधिशासी अधिकारी सुरेश जीनगर ने बताया कि नेकी की दीवार से बुजुर्ग, गरीब,बेसहारा एवं दिव्यांगजनों को मदद मिलेगी। संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करें। इस अवसर पर चुन्नीलाल राजपुरोहित, राजकुमार लुदराडा, नकुल मेघवाल, गणपत सिंह सहित संस्था से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है