Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2026

ब्लॉक स्तरीय वंदे गंगा जल संरक्षण कार्यक्रम मोतीसरा में आयोजित हुआ

मोतीसरा ‘गंगा दशमी’ के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत मोतीसरा में सोमवार को “वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय आदर्श गवाई तालाब पर अधिकारियों और स्कूली बालिकाओं द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुई, सिवाना तहसीलदार रायचंद देवासी,विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी,अतिरिक्त विकास अधिकारी गणेशाराम चौधरी,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार ,रेंजर भोमाराम सह प्रभारी, जलदाय विभाग अशोक कुमार, राजीविका ब्लॉक परियोजना अधिकारी दयाराम मीणा,विद्युत विभाग से गजेंद्र कुमार,पोकरराम देवासी, कृषि पर्यवेक्षक अर्जुन राणा,प्रिसिपल रामलाल पंवार, फतेह सिंह डाबली प्रशासक मोतीसरा,ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा,कनिष्ठ सहायक रूपाराम विराश,जबरा राम देवड़ा सुरक्षा गार्ड,निर्मल कुमार ईमित्र प्लस ऑपरेटर सहित उप सरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,पूर्व सरपंच गिरधारी लाल,पोलाराम बग, भगाराम भील स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान के तहत जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विविध जनजागरूकता गतिविधियो...

पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमाराम मेघवाल का निधन

मेघवाल समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर सिवाना : मोतीसरा निवासी पुर्व पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी हेमाराम मेघवाल का मंगलवार देर रात पैतृक निवास मोतीसरा में निधन हो गया। वे विगत चार माह से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार आज सार्वजनिक श्मशान घाट मोतीसरा में किया । शव यात्रा में परिजनों सहित सैकड़ों लोग शरिक हुए।  फाइल photo   2005 में खंडप-मोतीसरा से निर्वाचित हुए थे :: हेमाराम मेघवाल सिवाना पंचायत समिति के तत्कालीन वार्ड संख्या 15 (खंडप-मोतीसरा) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनकर भारी मतों से निर्वाचित हुए थे। वे विधायक टीकमचंद कांत के मनोनीत सलाहकार और सिवाना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही वे क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों व जनहीत में हमेशा सक्रिय रहते थे।

डाबली बने ब्लॉक प्रभारी,क्षेत्र में खुशी की लहर

डाबली बने ब्लॉक प्रभारी,क्षेत्र में खुशी की लहर मोतीसरा .जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा और पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार कल्याणपुर ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी शैतान सिंह डाबली को सौंपी । File Photo डाबली लंबे समय से कांग्रेस कमेटी और पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता है और क्षेत्र में विकास करवाने के लिए जाने जाते है।

ग्राम रथ का हुआ जोरदार स्वागत,आमजन ने जानी योजनाएं

निर्मल कुमार...... मोतीसरा .सरकार की हर गांव में आमजन तक योजनाओं की पहुंच को लेकर शुक्रवार के दिन मोतीसरा ग्राम पंचायत ग्राम रथ पहुंचा। रथ यात्रा मोतीसरा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़े द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही देशी अंदाज और गायन शैली से भी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन को जागरूक किया। आमजन ने प्रदेश सरकार का भी इस रथ की प्रशंसा की और कहा कि यह जागरूकता आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सभी का साफ़ा और माला से बहुमान भी किया गया। मंच संचालन ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा ने किया। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी चंपालाल देवड़ा, रेंजर भोमाराम लवा, कृषि पर्यवेक्षक गोपाराम, सुरज्ञान,प्रशासक फतेह सिंह डाबली,ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा, कनिष्क सहायक रूपाराम विराश, पटवारी पवन सिंह मेड़तिया,सुरक्षा गार्ड जबराराम देवड़ा,प्लस ऑपरेटर निर्मल कुमार मेघवाल, पशुधन सहायक धनराज सांगवा,मांगीलाल राजपुरोहित, व्याख्याता गोपीचंद गर्ग, उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,पूर्व सरपंच पोलाराम, भगाराम भील, सहित गणमान्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।

पत्रकारों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय पत्रकार स्वतंत्रता दिवस

बालोतरा प्रेस क्लब संस्थान की बैठक आयोजित बालोतरा/निर्मल कुमार  बालोतरा प्रेस क्लब संस्थान की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय पत्रकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के पत्रकारों भाग लेकर पत्रकारिता के समकालीन परिदृश्य, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर गंभीर मंथन किया। संस्थान के सचिव बंशीलाल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विश्व स्तर पर चर्चित पत्रकारों के संघर्ष, उनके योगदान और बदलते मीडिया परिदृश्य पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता कई प्रकार के दबावों और चुनौतियों से गुजर रही है, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और सत्यता बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गई है। बैठक में पत्रकारों ने स्थानीय स्तर पर भी कई अहम मुद्दे उठाए। इसमें पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता, फर्जी मुकदमों से सुरक्षा, निष्पक्ष रिपोर्टिंग के दौरान होने वाले सामाजिक और राजनीतिक दबाव, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याएं, मान्यता (एक्रेडिटेशन) प्रक्रिया में पारदर्शिता और डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच पारंपरिक पत...