Skip to main content

पत्रकारों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय पत्रकार स्वतंत्रता दिवस


बालोतरा प्रेस क्लब संस्थान की बैठक आयोजित
बालोतरा/निर्मल कुमार 
बालोतरा प्रेस क्लब संस्थान की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय पत्रकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के पत्रकारों भाग लेकर पत्रकारिता के समकालीन परिदृश्य, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर गंभीर मंथन किया।
संस्थान के सचिव बंशीलाल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विश्व स्तर पर चर्चित पत्रकारों के संघर्ष, उनके योगदान और बदलते मीडिया परिदृश्य पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता कई प्रकार के दबावों और चुनौतियों से गुजर रही है, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और सत्यता बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गई है।
बैठक में पत्रकारों ने स्थानीय स्तर पर भी कई अहम मुद्दे उठाए। इसमें पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता, फर्जी मुकदमों से सुरक्षा, निष्पक्ष रिपोर्टिंग के दौरान होने वाले सामाजिक और राजनीतिक दबाव, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याएं, मान्यता (एक्रेडिटेशन) प्रक्रिया में पारदर्शिता और डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच पारंपरिक पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियां प्रमुख रहीं।
बैठक में क्लब के महासचिव करनाराम मांजू ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करती है, इसलिए इसकी स्वतंत्रता और विश्वसनीयता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। जिला प्रवक्ता अनिल वैष्णव ने बालोतरा के जिला बनने के बाद स्थानीय पत्रकारों के बीच समन्वय, एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए एक सशक्त मंच के निर्माण की आवश्यकता बताई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए समय-समय पर संवाद और संगठित प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।
इस दौरान राणीदान रावल, मयंक अवस्थी, मुकेश राठौड़, विकास माली, सोहन माली, स्वरूप सिंह सोढ़ा सहित सामाजिक कार्यकर्ता खियाराम चौधरी, पुरखा राम डेलू और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।