Skip to main content

नव संवत्सर पर्व मनाया, कार्यक्रम आयोजित हुए

आज का दिन हम सबके लिए शुभ घर - घर दीपक जलाएं एवं मिठाई बनाएं - व्यास

मोकलसर - कस्बे के नेशनल हाईवे 325 पर स्थित भगवान पार्श्वनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक मोकलसर के तत्वाधान में आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिंदू नववर्ष 2083 प्रारंभ होने के उपलक्ष्य नवसंवत्सर पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य नरेन्द्र व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए शुभ है इस दिन को सभी दीपावली पर्व की तरह मनाते हुए घर - घर दीपक जलाएं एवं मिठाई बनवाए साथ ही भगवान श्री राम का स्मरण करे। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र व्यास के निर्देशन में आचार्य ,आचार्या एवं भैया बहिनों द्वारा मोकलसर कस्बे में स्थित मुख्य बाजार एवं सी रोड़ पर रंगोली बनाकर एवं तिलक चावल लगाकर आवा जाहि कर रहे राहगीरों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं ली गई। साथ ही भारतीय हिंदू नव वर्ष पर उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य चैनाराम माली, चैनाराम बामणिया, गोदाराम, सूर्यप्रताप सिंह बालावत, विरका राम, पंकज सिंह, मंगलाराम, जगदीश कुमार, कांतिलाल, मीठालाल, आचार्या शिल्पा राठौड़, खुशबू बालावत, रवीना पांचल, अंजली परमार ने दिन भर एक दूसरे को बधाई दी एवं भैया - बहिनों को इस दिवस के बारे में बताते हुए घर घर खुशियां मनाने की बात कही ।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।