Breaking Newsवसुन्धरा सेवा समिति कल्याणपुर की ओर से भूमि अधिकार, सामाजिक सुरक्षा व सामाजिक न्याय विषय पर ा का समापन सरोज सदन नागाणा रोड कल्याणपुर में किया गया। कार्यशाला की शुरुआत संस्था सचिव पी आर बारूपाल द्वारा की गई जिसमें संस्था का परिचय आज तक किए गए विकासात्मक कार्यों को लेकर अपनी बात रखी इसके बाद विभिन्न विभागों से आए हुए अधिकारियों कर्मचारियो का संस्था की ओर से स्वागत किया गया। संस्था सचिव बारूपाल ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य शोषित पिछडे, घुमंतु अर्ध घुमंतु ,दलित,महिला आदि को सरकार की कल्याणकारी योजनाओ तथा भूमि अधिकार, सामाजिक सुरक्षा व सामाजिक न्याय विषय का लाभ किस प्रकार से मिल सके तथा उनमें आने वाली दस्तावेजों से संबंधित कमियों को कैसे दूर किया जा सके इसको लेकर अपनी बात रखी। शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में , स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता के बारे में, कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार की योजनाएं जो वर्तमान में चल रही है उसको लेकर जानकारी दी ।इस बैठक में सेवानिवृत्त तहसीलदार पारस मल राठौड़, RI मगाराम ने म्यूटेशन, जमाबंदी, हक त्याग, गिरदावरी आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस बैठक में संस्था की ओर से 10 ग्राम पंचायतो तथा 32 राजस्व गांव के स्वयं सेवकों तथा परियोजना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ,लेखाकार बिजाराम बोस , अंबाराम, प्रमिला, भरतराज ,मदरूपा राम, ललिता अजोदा, संतोष चौधरी, कबू ,मालाराम, झमकू व मित्तल कंवर आदि उपस्थित रहे।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

Comments
Post a Comment