मोतीसरा: मुख्यमंत्री जल स्वाबलंबन योजना में मोतीसरा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के माध्यम से करवाए गए विकास कार्यों एवं वर्तमान ग्राम पंचायत मोतीसरा में बड़ी परियोजना कार्य एमजेएसए के तहत चारों गांवों मोतीसरा रोजियो की ढाणी जूनाखेड़ा डाबली में स्वीकृत करवाने पर ग्राम पंचायत वासियों ने अभिनंदन समारोह रविवार के दिन रखा गया । ग्रामीणों ने विधायक हमीर सिंह भायल का ढोल और पुष्प वर्षा से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भायल की अध्यक्षता में हुआ । स्वागत भाषण प्रशासक फतेह सिंह डाबली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान हमीर सिंह भायल ने समस्त ग्रामीणों की प्रशंसा की गई और कहा कि ऐसे ही भाईचारा और एकता बनाए रखे। हमीर सिंह भायल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य और केंद्र सरकार हमेशा आमजन के लिए सेवा में तैयार है। भायल ने बीच बीच में अपने उद्बोधन में ठहाके से ग्रामीणों को हंसने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में माताओं बहनों सहित एक हजार से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक भायल ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजना व स्वच्छता के बारे बल दिया गया और नाले गड्ढे उपयोग के बारे में भी अवगत करवाया। सीबीईईओ हनुमान राम चौधरी,नायब तहसीलदार नीलम कंवर, पीईईओ रामलाल पंवार,धारणा सरपंच वगतावर सिंह,कोजराज सिंह,पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह राखी सहित अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।
यह रहे मौजूद : अभिनंदन समारोह में ,पूर्व सरपंच शैतान सिंह डाबली,गणपत सिंह सिसोदिया उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,वार्ड पंच पूनमाराम पांचल, कनिष्ठ सहायक रूपाराम विरास,सुरक्षा गार्ड जबरा राम,ईमित्र धारक निर्मल कुमार पूर्व सरपंच गिरधारी राम सोलंकी,भागराम भील,चेलाराम, हुकुम सिंह डाबली,वार्ड जोधाराम चौधरी
चेलाराम भोड़,भभूतसिंह,मूलसिंह रोजियो की ढाणी
बग़दाराम देवासी,किशनाराम देवासी, रघुनाथ राम देवासी जूनाखेड़ा
किशना राम देवासी जूनाखेड़ा
चेला राम गर्ग सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे । उद्घाटन एवं मंच संचालन ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा ने किया।
Comments
Post a Comment