Skip to main content

ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का हुआ समाधान

उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतीसरा में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने दी सेवाएं, पात्रों को योजनाओं से जोड़ा समस्याओं का किया निस्तारण

मोतीसरा : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को ग्राम पंचायत मोतीसरा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में शिविर प्रभारी गणेशाराम चौधरी और प्रशासक फतेह सिंह डाबली की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सेवाएं दी। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा ने बताया कि सरकार आमजन के हमेशा साथ खड़ी है। 
शिविर में राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास,राजीविका, पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन, विद्युत एवं जलदाय विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविरों में ग्रामीणों की ओर से प्रस्तुत प्रकरणों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। ग्रामीणों ने भी शिविरों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में मिली राहत:
ग्राम पंचायत में जबराराम सवाराम भील को पट्टा मिलने से ग्रामीण उत्साही नजर आया। वहीं ग्राम के पशुपालक हुकमाराम को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाभान्वित करते हुए बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया, जिससे उनके पशुधन को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। ग्राम पंचायत में कृषि विभाग की तारबंदी योजना और कृषि यंत्र की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान किया गया, जिससे वे अपनी कृषि भूमि की सुरक्षा बेहतर ढंग से कर सकेंगे। 
 जगदीश सिंह राजपुरोहित मंडल अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य जनता को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना, समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। 
इस अवसर यशपाल सिंह भाजपा किसान मोर्चा,नागसिंह जिला कार्यकारी सदस्य,जोगाराम पटेल नायब तहसीलदार,खीमाराम सुथार सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, शंकरलाल गर्ग,सामाजिक कल्याण विभाग,पिंकी,दिव्या, राजीविका ब्लॉक परियोजना,धनराज सांगवा पशुधन निरीक्षक,अर्जुन राणा कृषि पर्यवेक्षक,शिवलाल गर्ग आयुर्वेद,रमेश कुमार सीएसओ,जोधाराम तरक,रणछोड़ राम भौंड,चेलाराम भौंड,ईमित्र संचालक निर्मल कुमार सुरक्षा गार्ड जबराराम देवड़ा सहित मंच संचालन नरपत सिंह देवड़ा ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।