Skip to main content

कार्यस्थल पर महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरी - सिद्धार्थ दीप

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन


बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के निर्देशानुसार नगर परिषद बालोतरा मे कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम जागरूकता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ दीप ने किया शिविर का आयोजन किया गया। 
जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके वैधानिक अधिकारों और उनके लिए उपलब्ध कानूनी संसाधनों के बारे में जागरुकता पैदा करना है।
नगर परिषद की महिला सफाई कर्मचारियों और मनरेगा की महिला कर्मियों को संबोधित करते हुए सचिव सिद्धार्थ दीप ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, कन्या भु्रण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के कानूनी अधिकारों व विधिक सहायता के बारे में विस्तार से चर्चा की।
सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि ‘‘कार्यस्थल पर महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरी है। किसी भी महिला को कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के शोषण का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का सामना करने पर उचित कार्रवाई करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। शिकायत हेतु आंतरिक शिकायत समिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को समाज से मिटाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘‘बाल विवाह न केवल बालिकाओं के भविष्य को बर्बाद करता है बल्कि पूरे समाज को भी पीछे धकेलता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।
सिद्धार्थ दीप ने महिला सशक्तीकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘‘महिलाओं को शैक्षणिक, आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करने से समाज का विकास होता है। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जो उन्हें सशक्त बनाने के लिए बनाई गई हैं।
अंत में सिद्धार्थ दीप ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, कानूनी सहायता प्रणाली और शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना करने पर कानून का सहारा लेने में संकोच न करने का आग्रह किया।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।