धारणा 21 जनवरी 2023 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में मुकन सिंह राजपुरोहित प्रधान पंचायत समिति सिवाना के विशिष्ट आतिथ्य तथा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता और वगतावर सिंह राठौड़ सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत धारणा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान श्री राजपुरोहित ने बालिका विद्यालय बनाने की घोषणा के साथ काफी घोषणाओं का पिटारा,सरपंच प्रतिनिधि द्वारा दिए गए स्मरण पत्र तथा ज्ञापन पर खोल दिया गया।विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य पुखराज सिंह राजपुरोहित,बुध सिंह राजपुरोहित,रसूल खान,इंद्रा राम, भोपालसिंह,छोगसिंह,हेमाराम माली,वींजाराम,हंजा राम वार्ड पंच,घेवर राम, लाख सिंह,मोहनलाल सोलंकी जेठाराम माली,मंगल सिंह राठौड़ सहित गांव के कई गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।इस क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के कर्मचारी गण भी उपस्थित हुए।विद्यालय में आज के इस कार्यक्रम के भामाशाह हुकम सिंह राजपुरोहित जिन्होंने भोजन व्यवस्था तथा टेंट व्यवस्था वगतावर सिंह राठौड़ ने की।मुकन सिंह राजपुरोहित के उद्बोधन में विद्यालय में शैक्षिक तथा सह शैक्षिक गतिविधियों में गुणवत्ता के साथ जोश, जुनून बरकरार रखते हुए राज्य सर पर नाम कमाने वाले बालक बालिकाओं को बधाई दी और शिक्षा हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है,यह बात महेंद्र सिंह राठौड़ ने कही।सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंच की स्थिति खुशनुमा बनी,मगर ज्यादा खुशी का माहौल तो बालिका खुशी कक्षा3 ने अपने नृत्य के साथ बना दी।कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश विश्नोई तथा मोटा राम पंवार ने किया।प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर ने सभी का हार्दिक आभार तथा धन्यवाद देते हुए ऐसे कार्यक्रमों में अपनी सराहनीय उपस्थिति के साथ विद्यालय परिवार का हौसला बढ़ाने हेतु आग्रह किया।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment