Skip to main content

भाजपा नेता सुप्रसिद्ध समाजसेवी गंगा सिंह काठाड़ी के नेतृत्व में सर्व समाज के ग्रामीणों ने मिलकर सिवाना sdm को ज्ञापन सौपा

सिवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव काठाड़ी मे शिक्षकों की कमी राजस्थान सरकार द्वारा पूरी नहीं की तो विद्यालय में तालाबंदी करके उग्र प्रदर्शन किया जाएगा_काठाडी 

सिवाना@डीपी न्यूज़
सिवाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा किसान नेता व  सुप्रसिद्ध समाजसेवी गंगा सिंह के नेतृत्व में सिवाना sdm को ज्ञापन देकर 
सिवाना तहसील के गांव काठाड़ी मे 12वीं तक विद्यालय होने के बावजूद लम्बे समय से सिर्फ तीन शिक्षक कार्यरत होकर विधालय चला रहे हैं।  जिसके कारण बच्चों का भविष्य शिक्षा के रूप मे बाधित हो रहा है।  आज भाजपा नेता गंगा सिंह काठाडी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सर्व समाज के ग्रामीणों ने मिलकर सिवाना sdm कार्यालय जाकर उच्च अधिकारियों को राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन देकर काठाड़ी ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में 248 विद्यार्थियों पर केवल 3 शिक्षक ही कार्यरत है जिसमे से एक शारीरिक शिक्षक होने से 2 अध्यापकों के भरोसे पूरी स्कूल चल रही है।
जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, उल्लेख हो कि गांव में विद्यालय पहले दसवीं तक था तब भी स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी रहती थी । व अब गत वर्ष राजस्थान सरकार ने विद्यालय को 12 वीं तक कर दिया लेकिन प्रधानाचार्य और वरिष्ठ अध्यापकों के रिक्त पदो को अभी तक खाली ही  चल रहे हैं। 
उन्होंने ज्ञापन में बताया गांव के कई बच्चे अन्य स्कूलों में जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं
उन्होंने कहा हमारी मांग है कि जल्द से जल्द स्कूल में चल रहे रिक्त पदों को भरा जाए, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो सके अगर हमारी मांगों पर 15 दिन तक संज्ञान नहीं लिया तो सर्व समाज के ग्रामीणों को साथ लेकर स्कूल में तालाबंदी करके उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी, 
राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय काठाडी मे रिक्त पद भरने बाबत ज्ञापन देते हुए गंगासिंह काठाडी, साथ मे
बाबूसिह, विजय सिंह,  नरपत सिंह,  लाबू सिंह, भभूता राम, गोविंद सिंह, मनोहर सिंह,  मोहन राम, वागा राम, गणेश राम, कालू राम,  सावला राम, जामता राम उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।