Skip to main content

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम मूल्यांकन परीक्षा सम्पन्न

सुरेश कुमार 

सिवाना-19 मार्च 2023,नवभारत साक्षरता कार्यक्रम मूल्यांकन परीक्षा को लेकर सिवाना ब्लॉक के समस्त पीईईओ क्षेत्रों में साक्षरता प्रभारियों ने रविवार को छुट्टी के दिन भी अपनी सराहनीय उपस्थिति के साथ मूल्यांकन परीक्षा संपन्न करवाई। नवसाक्षरों की परीक्षा हेतु गहनता से अपने सुझावों का आदान प्रदान करते हुए अनुभव तथा प्रशिक्षण के आधार पर केन्द्राधीक्षकों के सान्निध्य में दो वीक्षक तथा साक्षरता प्रभारी की मौजूदगी में इसे अंजाम दिया गया,जिसमें धारणा सिणेर,मिठोड़ा,पादरू,कुंडल,कुसीप, भीमगोडा,थापन,मेली,मोकलसर,धीरा जैसे कई गांवों के सैकड़ों नवसाक्षरों ने हिस्सा लेकर इस परीक्षा में बैठकर खुशी जाहिर की और उन्होंने साक्षर होने के लिए तत्परता दिखाई।ज्ञात रहे,असाक्षर महिला पुरुष जिनका पूर्व में हर ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे किया गया था,उनकी संख्यात्मकता एवं बुनियादी साक्षरता परीक्षा के लिए आज ग्राम पंचायत स्तर पर 50असाक्षरों की परीक्षा संपन्न करवाई गई।महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालय भी हर ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित है,ताकि हर नवसाक्षर उसमें अधिकाधिक हिस्सा लेकर अपना ज्ञानार्जन कर सके।सिवाना ब्लॉक स्तर पर श्रीमती चांदनी सोनी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एनएलपी ने पैंतीस साक्षरता प्रभारियों से फीडबैक लेकर रिपोर्टिंग तैयार की और परीक्षा को निर्धारित समय में संपन्न करवाने हेतु माननीय मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी जी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।निरक्षरता एक कलंक है और देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।जिसका समाधान हम सभी के सहयोग से बन पाएगा।शिक्षक ही इस जिम्मेवारी को लेकर शत प्रतिशत कार्य में सक्षम है,उन पर सभी खरे उतरे।इसमें स्वयंसेवी शिक्षकों ने भी सहयोग किया।अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमान राम चौधरी ने भीमगोडा,थापन,मूठली में नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा हेतु औचक निरीक्षण कर जायजा लिया,जिस पर कार्य संतोषप्रद देखकर सभी को धन्यवाद दिया।ब्लाक सिवाना के 35 केंद्रों पर लगभग1740 नवसाक्षरों ने अपना भाग्य आजमाया।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।