पूर्व प्रधान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मालाराम भील का निधन, बीमारी के चलते पिछले कई दिनों से थे उपचाराधीन,जोधपुर के एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस। शनिवार के दिन प्रधान भील का हुआ अंतिम संस्कार जिसमें सैकड़ों ग्रामीण और जन प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। इस दौरान सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल,प्रशासक फतेह सिंह डाबली,मायलावास प्रशासक अशोक सिंह राजपुरोहित,कांग्रेस के पूर्व प्रधान मालाराम भील के दाह संस्कार के समय ग्राम पंचायत मोतीसरा के समस्त छतीस कौमी ग्रामीण एंव कांग्रेस पार्टी के पंचायत समिति सिवाना पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खीमाराम मेगवाल, भागवा प्रशासक (सरपंच) भीखाराम भील सांवलाराम भील गुंगरोट,पारस सोलंकी, सेवानिवृत्त थानाधिकारी देवाराम चौधरी,सेवानिवृत्त Aen चम्पा लाल बामणिया ग्राम पंचायत मोतीसरा के विकास अधिकारी नरपत सिंह देवडा,उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम चौधरी (तरक) एलडीसी रूपाराम मेगवाल सुरक्षा गार्ड जबराराम भील ई मित्र संचालक निर्मल कुमार पूर्व सरपंच पोलाराम बग पूर्व सरपंच गिरधारी लाल सोलंकी भगा राम भील चेलाराम चौधरी (भोड) और भील समाज के समाज बंधु सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment