सिवाना. क्षेत्र के मवड़ी राजीविका कलस्टर मातृशक्ति राजीविका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी ने शिरकत की, कार्यक्रम की अध्यक्षता शैतान सिंह डाबली पूर्व सरपंच ने मां भवानी को दीप प्रज्वलित कर शुरू किया । राजीविका प्रार्थना का गायन किया गया। इस अवसर पर शैतान सिंह डाबली ने राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे महिला सशक्तिकरण हेतु अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला आत्मनिर्भर बन कर अब आगे बढ़ रही है। राजीविका महिलाओं को अपने घर के उत्पाद मार्केट में बेचकर मुनाफा कमा सकते है। देशी उत्पाद बनकर महिला अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बन सकती है। वही पुलिस थाने से ओम प्रकाश मीना ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षा हेतु पुलिस सदा तत्पर है। वही सुरक्षा सखि बनाए जाने की बात की। सामाजिक जीवन में अपनो से मेल मिलाप रखे,महिलाओं उत्पीड़न होने पर तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा सखि से संपर्क करे । कृषि उपकरण में महिलाओं अपनी खेती राजीविका ट्रैक्टर से भी किफायती दाम में कर सकती है। साथ ही सिवाना ब्लॉक परियोजना अधिकारी दयाराम मीणा ने सभी मेहमानों को मोमेंटो देकर आभार जताया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता,दौड़ प्रतियोगिता,रस्सा कस्सी कार्यक्रम भी आयोजित हुए। द्वारकाधीश सीएलएफ प्रथम आने पर पुरस्कृत भी किया गया। सभी राजीविका परिवार महिलाएं मौजूद रही।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment