बालोतरा: जिले में ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। प्रोग्रामर प्रेम कुमार (DOIT, बालोतरा) से मिली जानकारी के अनुसार, जेरला निवासी तला राम देवासी जो कि ई-मित्र पर फोटोकॉपी करवाने आए थे, अपना पॉलिथीन बैग काउंटर पर ही भूल गए।
बाबा रामदेव ई-मित्र (सिटी लाइट हॉस्पिटल के पास, बालोतरा) के संचालक जोगा राम ने बैग मिलने पर तुरंत उसमें रखे दस्तावेजों के जरिए तला राम जी से संपर्क किया और पूरी राशि व दस्तावेज उन्हें सुरक्षित सुपुर्द कर दिए।
प्रेम कुमार (प्रोग्रामर) ने जोगा राम की इस ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज और विभाग के लिए प्रेरणादायक हैं।
Comments
Post a Comment