Skip to main content

देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का बनेगा यूएन कार्ड

केंद्र सरकार के पास रहेगा रिकॉर्ड श्रमिकों को मिल सकेगा योजनाओ का लाभ
डीपी न्यूज़ मीडिया नेटवर्क
बाड़मेर। कोरोना काल सहित अन्य विषम परिस्थितियों में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता से वंचित रह असंगठित  मजदूरों को अब जल्दी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा इसके लिए पहली बार केंद्र सरकार की ओर से शुरू की जा रही असंगठित श्रमिक कार्ड योजना के जरिए देशभर के प्रत्येक  असंगठित मजदूरों का यूएन कार्ड बनाया जाएगा इससे सरकार के पास असंगठित श्रमिकों का पूरा रिकॉर्ड रहेगा और समय-समय पर दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ मजदूरों को मिल सकेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 26 अगस्त को दिल्ली में इस योजना का शुभारंभ किया गया। केंद्र सरकार और श्रम विभाग में रोजगार मंत्रालय के द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सीएससी के माध्यम से एनडीयुडब्ल्यू यानी नेशनल डाटाबेस ऑफ अनऑर्गेनाइज  के माध्यम से योजना में ऐसे मजदूरों का डाटा जुटा रही है जो किसी संस्था संगठन कंपनी की बजाए अपने स्तर पर कहीं ना कहीं रोजगार के लिए काम करते हैं।

सीएससी बाड़मेर जिला प्रबंधक दिनेशसिंह देवल बिंजासर और जोगेश्वर पारंगी ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर पर असंगठित श्रमिकों के लिए यूएन कार्ड निशुल्क बनेगा इसके लिए श्रमिक को आधार कार्ड , मोबाइल नंबर ,बैंक पासबुक डॉक्यूमेंट लेकर सीएससी सेंटर पर जाना होगा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग जैसे छोटे और सीमांत किसान ,मछुआरे पशुपालन में लगे लोग ,बीड़ी रोलिंग, लेबलिंग और पैकिंग ,भवन और निर्माण श्रमिक बढ़ाई, भट्टा और पत्थरों की खदानों में काम करने वाले मजदूर , सब्जी और फल विक्रेता , समाचार पत्र विक्रेता रिक्शा खींचने वाले ,ऑटो चालक ,घर की नौकरानी ,मनरेगा कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता दूध डालने वाले किसान, प्रवासी मजदूरों और ऐसे तमाम लोग जो किसी बड़ी कंपनी में काम करने की जगह अपना काम धंधा कर रहे हैं उनका एक नेशन डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से ही श्रम कार्ड जारी किया जाएगा ताकि सरकार के पास पूरे देश में तरह-तरह के काम कर रहे लोगों की जानकारी हो और उनकी पहचान कर उनको तमाम तरह की सरकारी योजना का लाभ दिलाया जा सके इसके लिए बाड़मेर जिले के 1259  केंद्रों पर सभी VLE परीक्षण दिया गया और आज से यह यूएन कार्ड बनाने का काम जारी शुरू करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।