बसपा राजस्थान के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालय पर बेमौसम बारिश एवम ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के कारण किसान भाइयों को उचित मुआवजा मिले,के क्रम में आज दिनाक 24 मार्च 2023 को बसपा बाड़मेर द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन जिलाधीशबाड़मेर के माध्यम से दिया गया। मुख्य जिला प्रभारी बाड़मेर सूजाराम मेघवाल ने जानकारी देते हुए कहा की इस दौरान बसपा मा. नाराणाराम गर्ग,पूर्व जिलाध्यक्ष हरखाराम मेघवाल,चेनाराम नोखड़ा,भंवरलाल भील बाड़मेर,चेलाराम बायतु,नकताराम बायतु,हरखाराम बायतु,रावताराम बायतु, नाराणाराम शिव,भियाराम चोहटन इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment