Skip to main content

राष्ट्र हित के लिए स्वयंसेवक सदैव तैयार रहे- निम्बाराम


सधे हुए कदमो से किया पथ संचलन

 सड़कों के दोनो तरफ व चौराहा पर किया लोगो ने की पुष्प वर्षा

जय श्री राम व वन्देमातरम के लगे नारे

सिवाना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड सिवाना की ओर से हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष में सिवाना खण्ड के स्वयंसेवकों का पथ संचलन पूर्ण  अनुशासित रूप में निकाला गया । नगर के सदर बाजार स्थित तिरुपति गार्डन से पथ संचलन प्रारंभ होकर पादरू रोड , चौधरियो का वास , सदर बाजार , बस स्टेण्ड ,गांधी चौक ,पादरू का वास , अरट  का जाव , सोलंकियों की वास होता हुआ बालोतरा रोड पर लक्ष्मी वाटिका  पहुचा । पथ संचलन में 3-3 की पंक्तियों में पूर्ण गणवेश में हाथ में दंड लिए स्वयंसेवक चल रहे थे इस दौरान जहां से भी पथ संचलन निकला मार्ग के दोनों तरफ लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया ।कई स्थानों पर उपस्थित जन समुदाय ने जय श्री राम, वंदे मातरम तथा भारत माता की जय का उद्घोष कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया पथ संचलन में शामिल घोष वादको ने संघ की प्रगति के अनुरूप विभिन्न स्वर लहरियां बिखेरी । पथ संचलन में एक तरफ युवा और प्रोड स्वयंसेवक शामिल थे तो  वही बालकों की संख्या भी अच्छी खासी रही। भगवा पताका व स्वागत द्वार  से नगर को सजाया गया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संचलन निकलने से पहले नगर के गांधी चौक,  बस स्टैंड , सदर बाजार और अरट का जाव आदि प्रमुख स्थानों  व  प्रमुख सड़कों पर  दुर्गा वाहिनी एवं आदर्श विद्या मंदिर की बहीनों द्वारा रंगोलियां से बनाकर  सजाया गया । संचलन का स्वागत करनगर के पुरुष और महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर संघ का स्वागत किया 

 लक्ष्मी वाटिका में उद्बोधन कार्यक्रम में राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने कहा कि संघ का कार्य भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में चल रहा है संघ कार्य को रोकने के लिए बहुत कोशिश हुई लेकिन हर बार तीव्र प्रवाह से संघ का कार्य आगे बडा ।  उन्होंने कहा कि केशव राव बलिराम हेडगेवार का बोया बीज आज विशाल वट बना है डॉक्टर हेडगेवार जन्मजात देश भक्त थे और उन्होंने कहा कि आज हम नया वर्ष मना रहे हैं चैत्र  शुक्ला प्रतिपदा से ही प्रकृति में नवजीवन का संचार होता है मंच पर मुख्य अतिथि कलाराम चौधरी ने भी संबोधित किया ।इस अवसर पर बालोतरा जिला संघचालक ,डॉ जी आर भील ,खंड संघचालक कालूराम जांगिड़ , जिला प्रचारक रोहिताश कुमार, खंड कार्यवाह गौतम सिंह राजपुरोहीत ,सह खंड कार्यवाह श्याम जी वैष्णव, कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक स्वरूप सिंह थापन र जिला संपर्क प्रमुख द्वारिका प्रसाद सोनी,खंड संपर्क प्रमुख अजय सिंह परमार,सतीश सोनी भगवानाराम  ,हरि सिंह करनोत  , गोविन्द लखरा सहित  खंड , विभाग, और जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस अवसर पर क्षेत्र  के पूज्य संत महात्माओं का भी सानिध्य मिला ।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।