सिवाना : सिवाना उपखण्ड पर स्थित लक्ष्मीमल सिंघवी ऑडिटरियम मे उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ,जिसमे राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थिओ के उपलक्ष मे लाभार्थी उत्सव मनाया गया और योजनाओं की जानकारी दी गई,जिसमे बालिका शिक्षा,कृषि,पेंशन,सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं की जानकारी विकास अधिकारी हनुमान राम ने आमजन को दी,क्षेत्र जे सभी विभागों के कार्मिको और नागरिकों ने इस उत्सव मे जोश के साथ भाग लिया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वीडिओ कांफ्रेस मे भाग लिया ।चिरंजीवी योजनाओं मे ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करवाने की अपील की,मुख्यमंत्री उड़ान योजना,निशुल्क यूनिफार्म,फ्री बिजली योजना,मातृत्व पोषण योजना,इंद्रा रसोई,बाल गोपाल योजनाओं के बारे मे जानकारी दी, इस अवसर पर प्रधान मुकन सिह, चैयरमेन रामनिवास आचार्य,शंकर लाल गर्ग सहित कार्मिक मौजूद रहे।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment