मोकलसर@डीपी न्यूज मीडिया। क्षेत्र के राजीविका विभाग की मातृशक्ति राजीविका समूह ने 80वाँ स्वाधीनता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। मुख्य अतिथि दयाराम मीणा ब्लॉक परियोजना अधिकारी और अध्यक्ष मधु ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य ग्रामीण शिविर,समूह में महिलाओं को योजनाओं में जुड़ने के लिए प्रेरित करने पर पिंकी देवी,दिव्या कुमारी और ममता देवी,जसोदा को सम्मानित कर मोमेंटो प्रदान किया। इस दौरान हेमराज,महेंद्र कुमार,जोगेंद्र,निर्मल कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम मिष्ठान वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है