Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2021

जिला कलेक्टर ने जनसेवाओं की धरातल पर की पड़ताल|

ग्राम्यांचलों का दौरा कर जनसुविधाओं की ली जानकारी DP NEWS MEDIA बाड़मेर  (26 दिसम्बर2021) जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवाओ की अदायगी एवं जनसुविधाओ की पड़ताल के लिए रविवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने दूर दराज के क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया।      जिला कलेक्टर लोक बंधु रविवार को सर्वप्रथम चोहटन  पहुंचे, जहां उन्होंने उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने राशन वितरण की जानकारी ली। साथ ही निर्धारित समय पर राशन वितरण की हिदायत दी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सार्वजनिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया एवं राशन वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राशन डीलर से पोस मशीन के द्वारा बायोमेट्रिक रूप से राशन वितरण करने के बारे में पूछताछ की। उन्होंने उपस्थित लोगो से राशन वितरण के बारे में जानकारी ली एवं राशन सामग्री देने के बारे में पूछा।   जिला कलेक्टर लोकबंधु ने रविवार को चौहटन कस्बे सहित बीजराड़ का भी दौरा किया। उन्होंने बीजराड़ में श्योर संस्था के हस्तशिल्प कार्य एवं अन्य गतिविधियों का किया अवलोकन।  वही चौहटन मे...

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला सहित पुत्र की मौत।

DP NEWS MEDIA मोकलसर .मोकलसर बीएसएनएल ऑफिस के पीछे ट्रैन ट्रैक पर जालोर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से ममता पत्नी सोनाराम मेघवाल एवं प्रवीण पुत्र सोनाराम मेघवाल की मृत्यु हो गई। मौके पर पुलिस पहुँच कर ट्रेक से शव को हटाकर ट्रैन को रवाना किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया दान सबसे बड़ा दान है। इसके परिणाम का फल अनेक पीढियां खाती है।

DP NEWS MEDIA ●●◆●◆● मेघवाल समाज बालिका छात्रावास कल्याणपुर में प्याऊ निर्माण हेतु 225000 रुपये की घोषणा* ●○●●●● पचपदरा/बालोतरा स्थानिक क्षेत्र सरवड़ी गांव भूत पूर्व सरपँच सरवड़ी,अपने समय के समाज के मौजीज पंच स्व. रूपाराम देवपाल सरवड़ी की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए उनकी पत्नी श्रीमती मोहरो देवी व उनके पुत्रों  भीमाराम अध्यापक, ओमाराम,  सुजाराम व गेनाराम देवपाल द्वारा मेघवाल समाज बालिका छात्रावास कल्याणपुर में प्याऊ निर्माण हेतु 225000 अक्षरे दो लाख पच्चीस हजार रुपये की घोषणा करने पर मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान कल्याणपुर रूपोणी देवपाल परिवार सरवड़ी का हृदय की गहराइयों से आभार वक़्त किया।

मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

DP NEWS MEDIA सिवाना. क्षेत्र के  मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी सिवाना,अशोक कुमार श्रोत्रिय द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा के औचक व सघन निरीक्षण कर विद्यालय की समस्त शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया जाकर समस्त शिक्षकों को सकारात्मक रूप से अपने कार्यों को पूर्ण करने हेतु हिदायत दी गई!अध्ययनरत विद्यार्थियों के पोर्ट फोलियो फाईल,शाला दर्पण पर उपस्थिति,मिड डे मील का लाभ,नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक व कार्यपुस्तिका वितरण व जांच कार्य,गुड टच बैड टच,क्विज प्रतियोगिता,सरकारी योजनाओं का लाभ,पौधारोपण,हवामहल जैसे विभिन्न पहलुओं के बारे में सभी शिक्षकों की क्लास लेते हुए,शिक्षक की गरिमा कायम रखने जैसे बेहतर कार्यों को अंजाम देने के साथ,विद्यार्थियों को बोर्ड के परीक्षा परिणामों की शानदार झलक दिखाने को प्रोत्साहित किया!जाति,लिंग,वर्ग,धर्म व पक्षपात से परे रहकर मैत्रीपूर्ण भाव ही शिक्षक के सम्मान बनाये रखने में सहायक हैं!सभी बच्चे अपने हैं,उनके प्रति किसी प्रकार का भेदभाव रखना समूचे मानव जगत के लिये उचित नहीं हैं,चूंकि अध्यापक इस राष्ट्र के निर्माणकर्ता और मार्गदर्शक हैं!समसा ...

मां बाप की जान बेटियां**केवल औलाद नहीं,सम्मान भी बेटियां

DP NEWS MEDIA (लेख़क कवि : मास्टर मोटाराम पंवार) मां बाप की जान बेटियां केवल औलाद नहीं,सम्मान भी बेटियां एक नहीं हैं छ:सात हैं बेटियाँ, मगर इस परिवार की नाक हैं बेटियां!  "दादा" की चिन्ता सता रही थी, मगर "पापाजी" भी जब छोड़ चले, "मां"की ममता ने पाला पोसा जिनको,किसे सुनाये शिकवे गिले? दुनिया सुख में भीड़ जुटाये,यह पुराना दस्तूर है, सुख के साथी छूटै सब,दुख दुविधा भरपूर है! ठोकर पर जब ठोकर लगी,पली अभावों के छांव तले, सोचा था भार नहीं बनेगी ये बेटियां, पापा के सदमे से बिखरा था परिवार,बसा अभी आसमान तले, जो आसरा कभी मिलेगा,वे भाई तो अब स्कूल चले, सब मुसीबत में साथ देंगे,ऐसे दुनिया में कहां लोग भले? पुराना हुआ दीदी का दीदार और जीजी का प्यार, वक्त ने भी पासा पलटा,जमीनें सूखी और अकाल की मार! सुख आयेगा,दुख जायेगा,परिवार की आधार हैं बेटियां, उम्मीद के पंख लगे रहेंगे,दादी और मां का है ये प्राण बेटियां!! कुछ अपने यहां,तो कुछ चली ससुराल बेटियां, "पंवार"दिलाता तुम्हें भरोसा,आज नहीं कल की भी सरताज बेटियां!! ✍️मास्टर-मोटा राम पंवार पनावड़ा

विद्यालय हेतु जमीन देकर दीपा राम देवासी शिक्षा रूपी दीप जला गए,किया बहुमान

DP NEWS MEDIA सिवाना. क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दीपा जी का बेरा,धारणा विद्यालय परिसर में 21 साल बाद एक ऐसी बैठक का आयोजन कर विद्यालय में ज्ञान की ज्योति जगाये रखने के लिये कई ठोस निर्णय लिए,ऐसा आयोजन13जनवरी 1999 में भूमि दान दाता स्व.दीपाराम/होताजी देवासी ने एक बीघा 8 बिस्वा जमीन देकर समाज तथा गांव में नाम रोशन करने के साथ परिवार के सदस्य को रोजगार भी दिलवाया था,यह विद्यालय13जनवरी1999 में राजीव गांधी स्वर्ण जयंती पाठशाला में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार पंचायती राज बजट से तीन कमरे मय बरामदे निर्माण कार्य के साथ संपन्न हुआ था,वर्ष 2005 में शिक्षा विभागीय राज्य सरकार के आदेशानुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत कर दिया जो कि आज "दीपा जी का बेरा" नाम से जाना जाता है,यह राजकीय विद्यालय भौतिक सुविधाओं से महरूम नहीं है,रास्ते संबंधी समस्या है जो मुख्य सड़क से ढाई किलोमीटर दूर के रेतीले इलाके में स्थित है! भूमि दानदाता द्वारा संबंधित विभाग ग्राम पंचायत तथा तहसील कार्यालय में समय पर पैरवी नहीं होने की वजह से विद्यालय को भूमि बाबत पट्टा भी नसीब नहीं हो पाया!आज एसएमसी क...

डॉ रूमा देवी बनी राजीविका की ब्रांड एंबेसडर

DP NEWS MEDIA ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रूमा देवी को बनाया गया राजीविका का ब्रांड एंबेसडर  जयपुर. अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर डॉ़ रूमा देवी को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा सोमवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्टेट ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में राजीविका द्वारा आयोजित समूह सम्बल  सवांद कार्यक्रम ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।  ग्रामीण विकास विभाग शासन सचिव डॉ कृष्णा कांत पाठक और प्रमुख शासन सचिव अर्पणा अरोड़ा के हाथों रूमा देवी को ब्रांड एंबेसडर का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रूमा देवी को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने,उनके प्रतिबंद्ध प्रयासों के लिए, बहुमूल्य मार्गदर्शन, सहयोग और ग्रामीण स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं के उत्थान की दिशा में कार्य करने हेतु ग्रामीण विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की राज्य स्तरीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री रमेश चंद्र मीणा ने अपने संदेश में रूमा देवी के क...

चिकित्सालय के स्टोर में लगी आग,सामान जलकर हुआ राख।

DP NEWS MEDIA राखी. राखी चिकित्सालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पूरा कैंपस धुएं से भर गया स्टोर रूम का पूरा सामान जलकर हो गया राख । बालोतरा से फ़ायर बिग्रेड पहुंची आग बुझाने । वही प्रभारी चिकित्सा ने  खंड अधिकारी को घटना की सूचना दी गई,इस अवसर पर सरपंच जगाराम मेघवाल,अचलसिंह,सहित ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश कर आग बुझाई गई।

मोतीसरा में सुरक्षा के योद्धाओ को दी श्रंद्धाजली।

DP NEWS MEDIA मोतीसरा हाल ही में दुःखद दुर्घटना में  देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का शहीद होने पर ग्राम पंचायत मोतीसरा के नागरिक सेवा केंद्र (सीएससी)पर श्रंद्धाजलि कार्यक्रम रख शहीदों को नमन कर श्रंद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बालिका स्कूल के प्रधानाध्यापक रतनलाल राणावत,वीएलई निर्मल कुमार,पंचायत सहायक तगाराम,दिन दयाल ,चंदन सिंह सहित ग्रामीणों ने नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर इनको याद किया।

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का आयोजन हुआ।

DP NEWS MEDIA सफलता की कहानी,हर लोगों की जुबानी,शिविर स्थल- कांखी में देखने को मिली।   सिवाना.   उपखंड अधिकारी तथा शिविर प्रभारी कुसुमलता चौहान सिवाना के निर्देशन तथा मुख्य अतिथि सिवाना के विधायक  हमीर सिंह भायल प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित पंचायत समिति सिवाना,सरपंच सूबटी देवी,पूर्व सरपंच गंगा सिंह मोडसिंह,तन सिंह कांखी की उपस्थिति में 22 विभागों के कर्मचारी अधिकारीगण ने प्रशासन गॉवो के संग अभियान में आमजन  को राहत प्रदान की,जिसमें तहसीलदार मोहनलाल,विकास अधिकारी सुनील विश्नोई, अतिरिक्त विकास अधिकारी छगना राम,सामाजिक अधिकारिता विभाग से शंकर लाल गर्ग आदि ने बेहतरीन भूमिका अदा की! *कुसुमलता चौहान उपखंड अधिकारी महोदया तथा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार का आभार जताते हुए ग्राम कांखी के वाशिन्दों ने प्रशासन का आभार जताते हुए बताया कि बहुत समय से रास्ता की समस्या थी,जो कोर्ट कचहरी अदालतों में 251आरटीए एक्ट के तहत तहत विचाराधीन थी बार-बार आग्रह व सहमति बनने पर आज कांखी-रोड से रावत नगर-पादरू गांव की सीमा तक तथा पंऊ से गोल तक सड़क की स्वीकृति जो कि 10 किलोमीटर लंबी तथा24 फुट डिमांड...

विद्यालय प्रबन्धन समितियों के प्रशिक्षण में नये सदस्यों ने सीखा नैतिकता का पाठ।

DP NEWS MEDIA मिठौड़ा(सिवाना). विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण आयोजन स्थल मिठोड़ा में आज दूसरे दिन के समापन कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य सेवाराम चौहान के सानिध्य में दक्ष प्रशिक्षक मोटा राम पंवार तथा अभय सिंह द्वारा विद्यालय प्रबंधन के लिए स्वच्छता,नामांकन सैनेट्राइज अलग अलग शौचालय तथा विद्यालय की सहशैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी पाई तो कई नए सदस्यों के साथ महिला सदस्यों में बालिकाओं के आगे की कक्षा में पढ़ने हेतु ललक जाग उठी,उन्होंने विद्यालय का भौतिक सत्यापन करते हुए यह पाया कि विद्यालय में वे सभी बेहतर व्यवस्थाएं हैंं!काफी सदस्य विद्यालयी भौतिक सुविधाओं व स्कूल में प्राप्त विभिन्न मदों में जमा राशि से अनभिज्ञ थे! विद्यालय एक मंदिर और अपने ही घर जैसा आभास करते हुए उन्होंने प्राय:यह देखा कि बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था दरी कुर्सी टेबल शौचालय पानी की व्यवस्था बिजली व्यवस्था के साथ में भौतिक सुविधाओं से रूबरू होने के साथ ही सरकार द्वारा विभिन्न मदों में जमा करवाई गई राशि से मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए बालक को शिक्षा के नए आयामों के साथ हर विषय के कक्षाध्यापकों द्...

शिक्षक और अभिभावक के साथ विद्यालय के आपसी सौहार्द और रचनात्मक कार्यों को कमेटियां प्रभावित करती हैं : पंवार

DP NEWS MEDIA ◆◆◆◆◆◆ एसएमसी एसडीएमसी कार्यशाला का आयोजन  सिवाना. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिठौड़ा में कार्यवाहक प्रधानाचार्य सेवाराम चौहान की अध्यक्षता में दक्ष प्रशिक्षक अभय सिंह राजपुरोहित तथा मोटाराम पंवार के सानिध्य में बाबूलाल, भंवर लाल गौड़,देशराज यादव कमलेश कुमार,भावना परिहार, गीता बुनकर,चनणा राम,सुबटी देवी,दाड़मीदेवी,शारदा देवी, जमना देवी,चंद्रा देवी,कांतिलाल, पर्वत राम,राजूराम,भूपेंद्र सैन ने अपनी सराहनीय उपस्थिति देकर प्रशिक्षण कार्यशाला में समा बांध दिया!प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में परिचय सत्र एवं सहजता की गतिविधियों के साथ सामुदायिक गतिशीलता की अवधारणा का प्रस्तुतीकरण अभय सिंह दक्ष प्रशिक्षक द्वारा किया गया!मोटा राम पंवार ने एसएमसी, एसडीएमसी के मुख्य कार्यों की जानकारी के साथ विद्यालय में स्वच्छता,नामांकन ठहराव एवं उपस्थिति,मिड-डे मील,जन सहयोग जैसी जागरूकता के लिए आगाह किया!अभिभावक शिक्षक वार्तालाप के साथ उसके ठोस निर्णय व सकारात्मक परिणामों हेतु पुरजोर पहल के साथ ही विद्यालय के चहुंमुखी विकास हेतु बुना गया ताना-बाना ही विद्यालय,समुदाय व राष्ट्र के विकास में सहायक...

नहीं रहे सीडीएस बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में पत्नी सहित 13 लोगों की मौत

DP NEWS MEDIA   कुन्नूर के पास बुधवार दोपहर को हुआ है. जिस हेलिकॉप्टर के साथ ये हादसा हुआ है वो भारतीय वायुसेना का Mi-17V5 था नई दिल्ली सीडीएस  जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश,उनकी पत्नी भी साथ, अंतिम समय पर भी साथ रहा पत्नी का,हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावतका निधन हो गया है. जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, उसमें 14 लोग सवार थे. सीडीएस रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी हेलिकॉप्टर में सवार थीं. घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने भी दुःख जताया है. आपको बता दें कि ये दर्दनाक हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर के पास बुधवार दोपहर को हुआ था. दुखद हादसे पर रक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ. उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है.'   इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें ह...

बाबा साहेब अमर रहे" नारों के साथ गूंज उठा गढ सिवाणा का अम्बेडकर स्टेच्यू सर्किल

DP NEWS MEDIA   सिवाना. शहर के अम्बेडकर सर्कल पर युगपुरुष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबासाहेब की प्रतिमा पर मिशनरी साथियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई,और दो मिनट के मौन के साथ उन्हें याद किया गया!जिसमें कई विद्यार्थियों कर्मचारियों अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की,कई बालक बालिकाओं ने मोमबत्ती जलाकर वातावरण को प्रकाशमान बना दिया तथा बाबा साहेब द्वारा दी गई नसीहत तथा देश को बहुत बड़ा संविधान देने के फलस्वरूप उन्हें दिल से स्मरण किया,जिसकी भनक राजस्थान के कोने कोने तक गई !सर्वविदित है कि डॉ.भीमरावजी अम्बेडकर के मुकाबले ऐसा कोई विश्वरत्न,युगपुरुष,शिक्षाविद्,अर्थशास्त्री पैदा नहीं हुए!बाबासाहेब जैसे महापुरुष इस देश में और जन्म ले,कुदरत से ऐसी प्रार्थना भी की गई!गरीब और पिछड़े वर्ग के मसीहा युगपुरुष अम्बेडकर जी आज दुनिया में नहीं है,फिर भी उनकी विचारधारा और संविधान जिन्दा रहना,हमारी सजीवता का प्रमाण है!

प्रशासन गॉवो के संग अभियान का हुआ आयोजन,

DP NEWS MEDIA सिवाना. प्रशासन गांवों के संग शिविर अभियान 2021 का आगाज आज 6 दिसंबर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के तहत उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान के सानिध्य में ग्राम पंचायत नाल में तस्वीर पर पुष्पाहार पहना कर श्रद्धासुमन के साथ संपन्न हुआ!जिसमें श्री पंकज प्रताप सिंह,ग्राम पंचायत नाल,ओमप्रकाश भील,पूर्व प्रधान श्रीमती गरिमा राजपुरोहित,श्री मुकन सिंह राजपुरोहित प्रधान सिवाना,श्री रामनिवास आचार्य अध्यक्ष सरपंच संघ सिवाना की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ!रोजमर्रा की भांति शिविर में 22 विभागों की मौजूदगी में कोर्ट से लंबित दो प्रकरणों का निस्तारण,आपसी सहमति से10बंटवारे,जिसमें लम्बे अंतराल का इंतजार मिटता दिखा,जिसका उदाहरण काना राम,पेमा राम,हरिराम भील हैं,और हमेशा की दुविधाओं से निजात पाकर भाईयों ने चैन की सांस ही नहीं अपितुआपसी रंजिशें खत्म कर दूसरों के लिये प्रेरणादायक मिसाल खड़ी की!4रास्तों पर सहमति,139राजस्व रेकर्ड व बैंक आदि से नाम शुद्धिकरण,65 परिवारों को जनाधार से जोड़ते हुए और विकास की रफ्तार देख आमजन की खुशियों को पंख लगे!स्वास्थ्य विभाग से चेना राम व सावित्री...

नन्हे मुन्ने कलाकारों को शिक्षा रूपी पिटारे के साथ ही कला किट को वितरित किया।

DP NEWS MEDIA धारणा. क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में कक्षा1से 5 तक के नन्हे मुन्ने कलाकारों को शिक्षा रूपी पिटारे के साथ ही कला किट को वितरित करते प्रधानाचार्य जी,समस्त स्टाफ और ग्रामीण जिनकी झलक देखते ही बड़ी कक्षा के बाकी विद्यार्थियों में भी पढने व कुछ करने की ललक बढी!नये कार्यक्रम को देख सबमें  उत्साह दिखा,जिसकी सबने सराहना की!इस मौके पर ओम प्रकाश विश्नोई,चंपा लाल जीनगर,मोटा राम पंवार,तन सिंह राठौड़,सुरेशगिरी,इंद्रजीत सिंह,मूलसिंह राठौड़,राजू राम,तक्षशिला रावला बेरा,प्रेमप्रकाश,प्रवीण विश्नोई,मोहन लाल,अंकित भास्कर मौजूद थे!प्रधानाचार्य मदन लाल जी बुनकर ने बताया कि इससे नामांकन के साथ बालकों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढेगा!विद्यालय में चल रही विद्यालयी प्रबन्धन समितियों की प्रशिक्षण कार्यशाला में मोटा राम पंवार व तनसिंह राठौड ने दक्ष प्रशिक्षक के रूप में एसएमसी सदस्यों को विद्यालय के सर्वागीण विकास हेतु प्रशिक्षित किया! फोटो : सिवाना के धारणा में नन्हे मुन्ने कलाकारों को शिक्षा रूपी पिटारे के साथ ही कला किट को वितरित करते शिक्षकगण।

संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

DP NEWS MEDIA सच खबरों का मोतीसरा. राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीसरा में सोमवार 6 दिसम्बर को ज्ञान के प्रतीक, संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 64 वें परिनिर्वाण दिवस पर उनकी तस्वीर के सम्मुख पुष्प अर्पित कर सादर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाध्यापक रतनलाल राणावत ने विशेषकर युवाओं को बाबा साहेब के सिद्धांतों को अपनाकर शिक्षा पर जोर देने को कहा। पंचायत सहायक तगाराम मेघवाल ने कमजोर वर्ग को शिक्षित व संगठीत होकर अपनी सामाजिक कल्याण में भागीदारी निभाने की बात कही। समाजसेवी निर्मल कुमार मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान प्रधानाध्यापक रतनलाल राणावत, द्वारिका प्रसाद, अध्यापिका पुष्पा खांखरिया, ललिता पटेल, निरमा बनरवाल, संतोष, पंचायत सहायक शेराराम मेघवाल, तगाराम , ईमित्र संचालक निर्मल कुमार, कनिष्ठ सहायक छगनलाल मीणा, ललिता मीणा सहित स्कूल सटाफ मौजुद थे।

कार ने बाइक सवार को कुचला,कार चालक मौके से भाग निकला।

DP NEWS MEDIA मायलावास. मायलावास चौराये पर नेशनल हाइवे 325 पर एक बार फिर दुर्घटना, गति अवरोधक के अभाव में आये दिन हो रहे हैं हादसे, दुर्घटना के बाद मौके पर जमा भीड़/चौराहा पर दोपहर को सिवाना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से एक युवक सहित बुजुर्ग महिला घायल हो गई,कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इस घटना के बारे में पुलिस चौकी को इतला दी।

होनहार विद्यार्थी का बहुमान किया।

DP NEWS MEDIA जोधपुर .राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा समदड़ी बाड़मेर  प्रतिनिधि मंडल के द्वारा दिव्या डांगी सुपुत्री गोपाराम डांगी (अध्यापक) का जेईई-एडवांस प्रवेश परीक्षा उच्च अंकों से उत्तीर्ण कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (IIT Bombay) में बी टेक धातुकर्म इंजीनियरिंग और सामग्री विज्ञान ( metallurgical Engineering and Materials Science)  में प्रवेश  होने पर उनके निवास स्थान सुभाष नगर जोधपुर में  बाड़मेर हरित पाठशाला संयोजक अनिल परमार एवं बाड़मेर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत एवं अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ सिवाना उपखण्ड अध्यक्ष भोमाराम गोयल, एम्स जोधपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.भरत सेजू, महामंत्री भोमा राम जोगसन एवं वरिष्ठ कार्यालय सहायक कपिल कुमार धानका द्वारा मारवाड़ी आन-बान एवं शान के मद्देनजर जोधपुरी साफा एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया । राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार के कार्य अनवरत किए जाते हैं। जिससे कि समाज में एक नव चेतना का संचार होता है। तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रेरणा मिल...

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की हल्ला बोल रैली

DP NEWS MEDIA समदड़ी. 4 दिसंबर 2021 राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत शाखा समदडी की स्थानीय रामदेव मंदिर में आम बैठक का आयोजन अध्यक्ष माधाराम माली की अध्यक्षता में रखी गई  राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ सिवाना उपाध्यक्ष भोमा राम गोयल ने 6 दिसंबर को शिक्षा निदेशालय बीकानेर में *हल्ला बोल रैली* में अधिक से अधिक शिक्षकों को शामिल होने के लिए अपील की ।राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत जिला उपाध्यक्ष अनिल परमार ने स्थाई स्थानांतरण नीति एवं एनपीएस बंद कर ओपीएस लागू करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए उक्त रैली सफल बनाने का आह्वान किया ।तत्पश्चात भोमाराम गोयल, अनिल परमार, विशनाराम चौहान के नेतृत्व में समदड़ी, कल्याणपुर ब्लाक के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नवोडा बेरा समदड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मौखन्डी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरपुरा कल्याणपुर सहित अपने विद्यालयों का दौरा कर 6 दिसंबर को हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए शिक्षकों से अपील की।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत।

सिवाना. नेशनल हाईवे 325 पर मवड़ी के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को लिया चपेट में मोटरसाइकिल सवार हुआ गंभीर घायल 108 एम्बुलेंस से ले जाया गया सिवाना,जहाँ डॉक्टर ने  गणेशाराम पुत्र राणाराम खालसों की वास सिवाना, को मृत घोषित किया।

जरूरतमंदों व असहायों के लिए कड़कड़ाती ठंड में कम्बल वितरण: शक्ति फिल्म्स की अनुपम पहल

DP NEWS MEDIA जयपुर. शक्ति फिल्म प्रोडक्शन एवं प्रोड्यूसर अंबालिका जी शास्त्री द्वारा समाज के उस तबके के लिए जिनको इस कड़कड़ाती सर्दी में अहम जरूरत है गर्म कपड़ों व कंबल की, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आए, उनके लिए एक अनुकरणीय पहल व कम्बल वितरण अभियान। आइए आप भी इस मुहिम में अपनी सहभागिता एक या एक से अधिक कंबल देकर (जिसकी कीमत प्रति कम्बल दो सौ रुपए है), सुनिश्चित करें एवं जरूरतमंदो के मसीहा बनें। इस नि:शुल्क कम्बल वितरण अभियान के सहयोगी बनने के लिए वं सहयोग कर्ता अपनी एक फोटो अपने नाम के साथ सेंड करे  " अंबालिका शास्त्री-  *PAYTM - 7300415679* फिल्म प्रोड्यूसर, इवेंट ऑर्गेनाइजर एवं सोशल एक्टिविस्ट"

प्रशासन की मुश्तैदी के साथ जनप्रतिनिधियों ने दिया आमजन को सहयोग।

DP NEWS MEDIA मूठली. प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में विधायक हमीर सिंह भायल,पंचायत समिति सिवाना के प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व प्रधान श्रीमती गरिमा राजपुरोहित तथा ग्राम पंचायत सरपंच मूठली से श्रीमती लीला जांगिड़ ने शिविर में आमजन को उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान के सानिध्य में बेहतरीन कार्यक्रम के साथ भागीदारी निभाकर मानवता का फर्ज अदा किया!राजस्व विभाग द्वारा 8 बंटवारे, 188 नामांतरण 204 राजस्व खातों में शुद्धिकरण सहित 18 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें 8 रास्तों के प्रकरण तथा दो विभागीय भूमि के अतिक्रमण,जो भूमि अतिक्रमिक की हुई थी,कार्यवाही कर राजस्व विभाग ने अपने कार्य में सफलता प्रदान की तथा आमजन को राहत देने में तहसीलदार मोहनलाल,नायब तहसीलदार ओमप्रकाश,रीडर रामदयाल अहीर सहित भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी,विकास अधिकारी सुनिल विश्नोई इत्यादि ने शानदार कार्य किया जो काबिले तारीफ था!पशुपालन विभाग से डॉ.रीना महावर ने बताया कि 500 पीपीआर14 बड़े जानवर 4बाझपन तथा 150 डोजिंग के साथ इंजेक्शन व दवाई देकर कुल 50 पशुपालकों को लाभान्वित किया!जलदाय विभाग से सुनिल माथुर ने बताया कि 10...

विद्यालयी प्रबन्धन समितियों के लिये एमटी प्रशिक्षण कार्यशाला।

DP NEWS MEDIA सिवाना. एक दिवसीय गैर आवासीय एमटी प्रशिक्षण कार्यशाला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना में आयोजित की गई जिसमें30 दक्ष प्रशिक्षकों को शुरूआती सत्र का परिचय देते हुए प्रशिक्षण देकर कई बातों को समझाया! केआरपी अंत्याज खान सिणधरी ने एसएमसी एसडीएमसी की राज्य सरकार की मंशा तथा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार द्वारा बताया कि विभिन्न बजट के खर्च करने पर क्रय समिति बनाकर मद के अनुसार तथा मांग पत्र के अनुसार आय-व्यय का लेखा केशबुक में संधारित किया जाना चाहिए!मदन लाल प्रजापत एसीबीईओ ने एसएमसी एसडीएमसी कार्यकारिणी गठन व इसमें चुने जाने वाले सदस्यों अभिभावक संतुष्टि व पदाधिकारियों के बारे में विस्तार से बता कर सभी का मार्गदर्शन किया!पवन कुमार अग्रवाल द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिये एसएमसी में16 सदस्य तथा एसडीएमसी जो कक्षा 9 से12 तक,विद्यालयों में बनी कमेटी है उसमें 23 सदस्य जो पात्र व्यक्ति होते हैं,उनके चयन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हमें धरातल पर उक्त कमेटी को संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ निर्धारित समय में सामुदायिक गतिशीलता का आयोजन सं...