Skip to main content

प्रशासन गॉवो के संग अभियान का हुआ आयोजन,

DP NEWS MEDIA
सिवाना.प्रशासन गांवों के संग शिविर अभियान 2021 का आगाज आज 6 दिसंबर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के तहत उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान के सानिध्य में ग्राम पंचायत नाल में तस्वीर पर पुष्पाहार पहना कर श्रद्धासुमन के साथ संपन्न हुआ!जिसमें श्री पंकज प्रताप सिंह,ग्राम पंचायत नाल,ओमप्रकाश भील,पूर्व प्रधान श्रीमती गरिमा राजपुरोहित,श्री मुकन सिंह राजपुरोहित प्रधान सिवाना,श्री रामनिवास आचार्य अध्यक्ष सरपंच संघ सिवाना की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ!रोजमर्रा की भांति शिविर में 22 विभागों की मौजूदगी में कोर्ट से लंबित दो प्रकरणों का निस्तारण,आपसी सहमति से10बंटवारे,जिसमें लम्बे अंतराल का इंतजार मिटता दिखा,जिसका उदाहरण काना राम,पेमा राम,हरिराम भील हैं,और हमेशा की दुविधाओं से निजात पाकर भाईयों ने चैन की सांस ही नहीं अपितुआपसी रंजिशें खत्म कर दूसरों के लिये प्रेरणादायक मिसाल खड़ी की!4रास्तों पर सहमति,139राजस्व रेकर्ड व बैंक आदि से नाम शुद्धिकरण,65 परिवारों को जनाधार से जोड़ते हुए और विकास की रफ्तार देख आमजन की खुशियों को पंख लगे!स्वास्थ्य विभाग से चेना राम व सावित्री एएनएम ने बताया कि प्रथम व द्वितीय डोज का लाभ देते हुए 85टीकाकरण किए गए तथा 290 लोगों का इलाज व परामर्श देकर राहत प्रदान की गई!बाबूलाल प्रजापत ने बताया कि 58 मृदा नमूने,67स्वास्थ्य कार्ड एक पौंड आवेदन खेत तलाई,एकआवेदन बूंद-बूंद सिंचाई,एक पाइपलाइन,फसल बीमा पॉलिसी240,पेंप्लेट वितरण275 और1सौर ऊर्जा पत्रावली तैयार कर शिविर में आलीशान रिकार्ड बनाया!
विद्युत विभाग ने 9 मीटर बदल कार 8 लोगों के नाम शुद्धिकरण कार्य के साथ15 प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत,13 सामाजिक सुरक्षा पेंशन,10 जॉब कार्ड,13 पेंशन आवेदन तथा10 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने के साथ ही 30 पट्टे वितरण का कार्य किया गया,उक्त जानकारी छगना राम अति.विकास अधिकारी ने बताई!विधवा व असहाय लोगों की पेंशन के साथ जिन्हें 22 लाख अनुमानित लागत का आवास योजना लाभ मिलेगा,उनकी शिविर प्रभारी व मुख्यमंत्री जी की योजना बाबत धन्यवाद देने का सिलसिला बना रहा!
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाल हेतु खेल मैदान के लिये पट्टे सम्बन्धी आवेदन व प्रार्थना पत्र मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार श्रोत्रिय व हनुमानराम चौधरी एसीबीईओ के संज्ञान में लाकर शिविर प्रभारी को दिया गया!मातृत्व वंदना योजना के तहत बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा 4 गोद रस्म भराई और श्री हनुमान राम चौधरी ने बताया कि नारी शक्ति का सम्मान आज बाबासाहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर किया,जिससे शिविर की सार्थकता जताई,आंगनवाड़ी केंद्रों से कई कार्यकर्ता,सहायिका आशा सहयोगिनी उपस्थित थी!पांडाल में लोगों की बहुत अधिक भीड़ थी,जिससे शामियाना भी छोटा पड़ गया!गजेंद्र सिंह राजपुरोहित,मोटा राम पंवार,उपसरपंच श्री हेमसिंह राठौड़,विजय सिंह राठौड़,मोमता राम,माना राम,चंदन सिंह राजपुरोहित,भूराराम जांगिड़,पूर्व सरपंच मदन लाल मेघवाल, नारायण सिंह,नरपत सिंह,जेठू सिंह,इंद्रसिंह,पेमा राम,बीबादेवी,ममता मीना,ज्योति,पेपों देवी आदि उपस्थित थे!तहसीलदार श्री मोहन लाल,विकास अधिकारी श्री सुनिल विश्नोई के कार्यों में तत्परता दिखी वहीं,रामदयाल अहीर,श्री सोना राम ओके,श्री मगाराम पुंसल,श्री नेमा राम और श्री शंकरलाल गर्ग की पालनहार योजनाओं से लाभार्थी गरीब व पात्र व्यक्तियों ने दिल से आभार जताया,जो कि उनके लिये वरदान साबित होना कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी!ग्राम पंचायत द्वारा उत्तम व्यवस्था व प्रभारी मंत्री श्री सुख राम विश्नोई की सरकारी योजनाओं की नसीहत,पानी की उम्मीद पूर्ण होने की बात को लेकर सबकी जुबानी रही!

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमाराम मेघवाल का निधन

मेघवाल समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर सिवाना : मोतीसरा निवासी पुर्व पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी हेमाराम मेघवाल का मंगलवार देर रात पैतृक निवास मोतीसरा में निधन हो गया। वे विगत चार माह से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार आज सार्वजनिक श्मशान घाट मोतीसरा में किया । शव यात्रा में परिजनों सहित सैकड़ों लोग शरिक हुए।  फाइल photo   2005 में खंडप-मोतीसरा से निर्वाचित हुए थे :: हेमाराम मेघवाल सिवाना पंचायत समिति के तत्कालीन वार्ड संख्या 15 (खंडप-मोतीसरा) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनकर भारी मतों से निर्वाचित हुए थे। वे विधायक टीकमचंद कांत के मनोनीत सलाहकार और सिवाना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही वे क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों व जनहीत में हमेशा सक्रिय रहते थे।

ग्राम रथ का हुआ जोरदार स्वागत,आमजन ने जानी योजनाएं

निर्मल कुमार...... मोतीसरा .सरकार की हर गांव में आमजन तक योजनाओं की पहुंच को लेकर शुक्रवार के दिन मोतीसरा ग्राम पंचायत ग्राम रथ पहुंचा। रथ यात्रा मोतीसरा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़े द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही देशी अंदाज और गायन शैली से भी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन को जागरूक किया। आमजन ने प्रदेश सरकार का भी इस रथ की प्रशंसा की और कहा कि यह जागरूकता आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सभी का साफ़ा और माला से बहुमान भी किया गया। मंच संचालन ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा ने किया। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी चंपालाल देवड़ा, रेंजर भोमाराम लवा, कृषि पर्यवेक्षक गोपाराम, सुरज्ञान,प्रशासक फतेह सिंह डाबली,ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा, कनिष्क सहायक रूपाराम विराश, पटवारी पवन सिंह मेड़तिया,सुरक्षा गार्ड जबराराम देवड़ा,प्लस ऑपरेटर निर्मल कुमार मेघवाल, पशुधन सहायक धनराज सांगवा,मांगीलाल राजपुरोहित, व्याख्याता गोपीचंद गर्ग, उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,पूर्व सरपंच पोलाराम, भगाराम भील, सहित गणमान्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।