DP NEWS MEDIA
जोधपुर.राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा समदड़ी बाड़मेर प्रतिनिधि मंडल के द्वारा दिव्या डांगी सुपुत्री गोपाराम डांगी (अध्यापक) का जेईई-एडवांस प्रवेश परीक्षा उच्च अंकों से उत्तीर्ण कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (IIT Bombay) में बी टेक धातुकर्म इंजीनियरिंग और सामग्री विज्ञान ( metallurgical Engineering and Materials Science) में प्रवेश होने पर उनके निवास स्थान सुभाष नगर जोधपुर में बाड़मेर हरित पाठशाला संयोजक अनिल परमार एवं बाड़मेर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत एवं अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ सिवाना उपखण्ड अध्यक्ष भोमाराम गोयल, एम्स जोधपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.भरत सेजू, महामंत्री भोमा राम जोगसन एवं वरिष्ठ कार्यालय सहायक कपिल कुमार धानका द्वारा मारवाड़ी आन-बान एवं शान के मद्देनजर जोधपुरी साफा एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया । राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार के कार्य अनवरत किए जाते हैं। जिससे कि समाज में एक नव चेतना का संचार होता है। तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती हैं।संघ के द्वारा कर्मचारी हित एवं समाज हित में काम किए जाते हैं समय-समय पर मौसम अनुकूल वृक्षारोपण एवं श्रम कानून से संबंधित मजदूरों के लिए या अन्य तथा कोविड-19 हो या किसान आन्दोलन हमेशा ही राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के कार्यकर्ता तत्पर रहते। है
मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...
Comments
Post a Comment