DP NEWS MEDIA
धारणा. क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में कक्षा1से 5 तक के नन्हे मुन्ने कलाकारों को शिक्षा रूपी पिटारे के साथ ही कला किट को वितरित करते प्रधानाचार्य जी,समस्त स्टाफ और ग्रामीण जिनकी झलक देखते ही बड़ी कक्षा के बाकी विद्यार्थियों में भी पढने व कुछ करने की ललक बढी!नये कार्यक्रम को देख सबमें उत्साह दिखा,जिसकी सबने सराहना की!इस मौके पर ओम प्रकाश विश्नोई,चंपा लाल जीनगर,मोटा राम पंवार,तन सिंह राठौड़,सुरेशगिरी,इंद्रजीत सिंह,मूलसिंह राठौड़,राजू राम,तक्षशिला रावला बेरा,प्रेमप्रकाश,प्रवीण विश्नोई,मोहन लाल,अंकित भास्कर मौजूद थे!प्रधानाचार्य मदन लाल जी बुनकर ने बताया कि इससे नामांकन के साथ बालकों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढेगा!विद्यालय में चल रही विद्यालयी प्रबन्धन समितियों की प्रशिक्षण कार्यशाला में मोटा राम पंवार व तनसिंह राठौड ने दक्ष प्रशिक्षक के रूप में एसएमसी सदस्यों को विद्यालय के सर्वागीण विकास हेतु प्रशिक्षित किया!
Comments
Post a Comment